Breaking News :
>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे>>भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई
राजनैतिक-गतिविधियाँ

पैठ बनाने की कवायद भाजपा की दलित, मुस्लिम व पिछड़ों में

भाजपा की दलित, मुस्लिम व पिछड़ों में और पैठ बनाने की कवायद

देशव्यापी अभियान के तहत भाजपा का गौतमबुद्धनगर में भी सदस्यता अभियान शुरू हो गया। प्रदेश के खाद्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल के सभागार कक्ष में अभियान

देशव्यापी अभियान के तहत भाजपा का गौतमबुद्धनगर में भी सदस्यता अभियान शुरू हो गया। प्रदेश के खाद्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल के सभागार कक्ष में अभियान का जोरदार आगाज किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डा. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर व जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में पहले दिन करीब 15 सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमें अधिकांश रेहड़ी, ठेली व रिक्शा चलाने वाले लोग शामिल हैं। करीब 150 मुस्लिम समुदाय से सदस्य बनाए गए।

कैलाश अस्पताल के सभगार कक्ष में अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश के खाद्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने भी अपने भाषण में इसी बात पर जोर दिया कि पार्टी में ऐसे नागरिकों को विशेष रूप से जोड़ा जाए, जो अन्य दलों की पूर्व की सरकारों में उपेक्षित रहे हैं। उन्हें राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ना है। यदि एक चाय बेचने वाला व्यक्ति (नरेंद्र मोदी) देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो उनके लिए भी रास्ते खुले हुए हैं।

यहीं कारण है कि पार्टी ने इस बार सामान्य वर्ग के साथ-साथ दलित, मुस्लिम व पिछड़ों में अपने विस्तार पर अधिक जोर दिया है। भाजपा के गौतमबुद्धनगर के सदस्यता प्रमुख सुभाष भाटी दावा कर रहे हैं कि गौतमबुद्धनगर के कुल मतदाताओं में से 50 फीसद को पार्टी से जोड़कर 2022 की राह आसान की जाएगी। ग्रेटर नोएडा, दादरी व जेवर में पार्टी के मौजूदा सदस्यों की संख्या एक लाख 28 हजार है। नोएडा महानगर में भी कमोबेश इतनी ही संख्या है। दोनों जगह एक-एक लाख और सदस्य बनाने का लक्ष्य है। पार्टी 2022 को ध्यान में रखकर हर तबगे को भाजपा से जोड़ेगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने दावा किया कि गौतमबुद्धनगर अन्य सभी विपक्षी दलों के मिलाकर सदस्य नहीं होंगे, जितने अकेले भाजपा के होंगे। बाक्स

10 अगस्त तक चलेगा सदस्यता अभियान

भाजपा का सदस्यता अभियान इस बार प्रत्येक शहर, गांव, मंडल और बूथ तक चलेगा। शनिवार से अभियान शुरू हुआ। सदस्यता अभियान का समापन 10 अगस्त को होगा। इस दौरान पार्टी के जिला व मंडल पदाधिकारी हर क्षेत्र में जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।

ऑनलाइन भी ले सकते हैं भाजपा की सदस्यता

लोग घर बैठे भाजपा की सदस्यता ले सके, इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी की गई है। कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा की सदस्यता ले सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!