Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
खेल-जगत

युवराज सिंह के पिता ने कहा धोनी जैसी गंदगी क्रिकेट में हमेशा नहीं रहेगी !

युवराज सिंह के पिता ने दिया बड़ा बयान- कहा धोनी जैसी गंदगी क्रिकेट में हमेशा नहीं रहेगी !

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने पिता योगराज सिंह ने धोनी पर बड़ा बयान दे दिया और कहा कि उनसे पहले टीम इंडिया का कप्तान युवी को बनना चाहिए था।

नई दिल्ली, हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम से रिटायरमेंट लेने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बहुत ही बड़ा बयान दिया है। युवी के पिता व पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने अंबाती रायुडू के संन्यास लेने की बात पर महेंद्र सिंह धोनी को अपने निशाने पर लेते हुए बड़ा बयान दे डाला है। योगराज ने ट्वीट कर कहा कि वो रायुडू के संन्यास लेने के फैसले से काफी दुखी हैं और उन्होंने जल्दबाजी में ये फैसला किया। योगराज ने अंबाती से अपील की कि वो इस फैसले को वापस ले लें और घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर खुद को साबित करें। आपको बता दें कि विश्व कप टीम में जगह ना मिलने से आहत अंबाती रायुडू ने क्रिकेट के अलविदा कह दिया था।

भारत के लिए एक टेस्ट मैच और छह वनडे खेलने वाले योगराज सिंह (Yograj Singh) ने अंबाती रायुडू के संन्यास का ठिकरा धोनी (Dhoni) के सिर पर फोड़ दिया। उन्होंने धोनी की तुलना गांगुली के साथ करते हुए कहा कि वो युवाओँ को मौका देते थे जबकि धोनी ने ऐसा नहीं किया। योगराज ने कहा कि रायुडू को खेलते रहना चाहिए था और उन्हें घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर खुद को साबित करना चाहिए था क्योंकि अभी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है।

योगराज ने अपने ट्वीट में लिखा कि रायुडू मेरे बच्चे तुमने संन्यास का फैसला जल्दबाजी में ले लिया। संन्यास से वापस आ जाओ और उन्हें अपनी काबिलियत दिखाओ। एमएस धोनी जैसे लोग हमेशा क्रिकेट में नहीं रहते। उसके जैसी गंदगी हमेशा नहीं रहेगी।

अपने दूसरे ट्वीट में योगराज सिंह ने लिखा कि आप हर जगह बुरे इंसान को पाएंगे। युवराज सिंह धोनी से पहले टीम इंडिया का कप्तान बनना डीजर्व करते थे।

आपको बता दें कि अंबाती रायुडू का चयन वर्ल्ड कप 2019 (ICC cricket world cup 2019) के लिए टीम इंडिया (Team India) में नहीं हुआ था। इसके बाद टीम के दो खिलाड़ी शिखर धवन और विजय शंकर चोटिल होकर विश्व कप से बाहर हो गए फिर भी अंबाती को टीम में शामिल नहीं किया गया। हालांकि विश्व कप से पहले वो नंबर चार के लिए सबसे बड़े दावेदार थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!