Breaking News :
>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज
मनोरंजन

सलमान खान नचबलिए के सेट में अपनी शादी और गर्लफ्रेंड को लेकर बात कर रहे हैं।

'Salman Khan ने अपनी शादी की तारीख की अनाउंस', Nach Baliye के सेट पर खुद बोले सलमान, देखें वीडियो

नई दिल्ली डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 9 (Nach Baliye season 9) को लेकर दर्शक उत्साहित हैं और इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लगातार शो से जु़ड़ी खबरें आ रही हैं और हमने आपको बताया था कि इस बार शो में पूर्व जोडियों और वर्तमान जोडियों के बीच ट्रॉफी जीतने को लेकर जबर्दस्त मुकाबला होगा। निर्माता सलमान खान (Salman Khan) भी शो के प्रचार में कोई कसर नहीं छोडना चाहते हैं। इस बीच सलमान खान का नचबलिए के सेट से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी शादी और गर्लफ्रेंड को लेकर बात कर रहे हैं।

दरअसल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है जो कि बताया जा रहा है कि नच बलिए सीजन 9 के सेट से लीक हुआ है। सलमान इसमें बोलते नजर आ रहे हैं कि सलमान ने की अपनी शादी की तारीख की अनाउंस…अपनी शादी के सवाल पर सलमान फिर भड़के रिपोर्टर पर। क्या सलमान की अगली फिल्म होगी उनकी किसी एक्स के साथ? कौन है वो बदनसीब जो है सलमान का असली प्यार? इतने सारे सवाल और कोई जवाब नहीं। सोच रहा हूं कि अब इन तमाम सवालों के तमाम जवाब दे ही दूं। वीडियो नीचे देख सकते हैं –

वीडियो में दरअसल सलमान उन सवालों का जिक्र कर रहे हैं जो उनसे अक्सर पूछे जाते हैं। आखिर में वे कहते नजर आ रहे हैं कि वे इन सवालों को जवाब दे ही देंगे। तो इस वीडियो के आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि नच बलिए के इस सीजन में सलमान से जुड़े इन सवालों के जवाब मिल जाएं।

शो के बारे में बताया जा रहा है कि शो के प्रचार के लिए आगामी सप्ताह में तीन जोडियां आलीशान लिमोजिन कार में बैठकर मुंबई के उपनगर में स्थित अलग-अलग क्लबों में जाएंगी। यह पहली मर्तबा है जब सलमान खान नच बलिए को प्रोड्यूस कर रहे हैं। उन्होंने टीम को स्पष्ट रूप से निर्देश दे रखा है कि सब कुछ लार्जर दैन लाइफ होना चाहिए। शो में बतौर जज रवीना टंडन (Raveena Tandon) और अली अब्बास जफर (Ali abbas zafar) के नाम की पुष्टि हो रही है। जबकि प्रतिभागियों में अनिता हसनंदानी (Anita Hassanandani), उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia), विशाल आदित्य सिंह के नाम सामने आ चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!