Breaking News :
>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज
आर्थिक गतिविधियाँ

सरकार बैंक अकाउंट होल्डर की मर्जी के बिना उसके अकाउंट में कैश जमा करने की प्रक्रिया को रोकने के लिए एक योजना तैयार कर रही है।

अकाउंट होल्डर की मर्जी के बिना बैंक अकाउंट में नहीं जमा होगा कैश

अब तक आप किसी व्यक्ति के बैंक अकाउंट में उसकी जानकारी या सहमति के बिना कैश जमा कर सकते हैं लेकिन अब सरकार इसे रोकने के लिए नई योजना बना रही है।

नई दिल्ली  सरकार बैंक अकाउंट होल्डर की मर्जी के बिना उसके अकाउंट में कैश जमा करने की प्रक्रिया को रोकने के लिए एक योजना तैयार कर रही है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने इसकी घोषणा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट 2019 को पेश करते हुए की थी। बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार मौजूदा स्थिति को सुधारने के लिए अकाउंट होल्डर्स को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाएगी, जिसमें उनके अकाउंट में दूसरों की तरफ से कैश जमा करने पर नियंत्रण न हो। पब्लिक सेक्टर के बैंकों में शासन को मजबूत करने के लिए सुधार किए जाएंगे।

अब तक आप किसी व्यक्ति के बैंक अकाउंट में उसकी जानकारी या सहमति के बिना कैश जमा कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए जमा करने वाले को प्राप्तकर्ता का बैंक अकाउंट नंबर पता होना चाहिए। मान लीजिए कि कोई भी व्यक्ति बैंक की कैश डिपॉजिट मशीन के जरिए किसी भी बैंक अकाउंट होल्डर के अकाउंट में अपना 12 अंकों का अकाउंट नंबर डालकर नकद जमा कर सकता है। इसी के साथ आप सिर्फ कैश जमा पर्ची भरकर बैंक ब्रांच में कैश जमा कर सकते हैं। हालांकि कुछ बैंक नॉन-होम ब्रांच में सेविंग अकाउंट में कैश जमा करने पर चार्जलगाते हैं। अब प्रस्तावित परिवर्तनों के साथ अकाउंट होल्डर को अपने अकाउंट में कैश जमा करवाने से पहले उसकी मंजूरी देनी होगी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि नोटबंदी के दौरान कई व्यक्तियों के बैंक अकाउंट में कैश जमा होने की कई घटनआएं सामने आई थीं, जो कि अकाउंट होल्डर्स की सहमति या जानकारी के बिना किया गया था। खासतौर पर जन धन अकाउंट में कैश जमा किया गया था। इसकी वजह से कई अकाउंट होल्डर्स को परेशानी का सामना भी करना पड़ा था।

एक्सपर्ट का कहना है कि इस तरह के बदलावों की बहुत जरूरत थी, क्योंकि आम तौर पर इस प्रकार के डिपॉजिट को अकाउंट होल्डर की इनकम के रूप में देखा जाता है जिससे कर देयता भी बढ़ जाती है। हालांकि अभी तक इस तरह का कोई बैंकिंग सुधार लागू नहीं किया गया है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि बैंकिंग रेगुलेटर क्या कदम उठाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!