Breaking News :
>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज
उत्तराखण्ड

राजकीय इंटर कॉलेज बर्दाखान के छात्र-छात्राएं कई सालों से शिक्षकों की राह देख रहे हैं।

लोहाघाट : राजकीय इंटर कॉलेज बर्दाखान के छात्र-छात्राएं कई सालों से शिक्षकों की राह देख रहे हैं। वर्ष 1972 में 73 छात्र संख्या के साथ शुरू हुआ विद्यालय विकासखंड का सबसे पुराना विद्यालय है। जहां वर्तमान में करीब 150 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन विद्यालय में गणित, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों के शिक्षक नहीं हैं।

सरकार चाहे लाखों दावे कर ले लेकिन धरातल पर सरकारी विद्यालयों की स्थिति बदहाल है। सरकारी विद्यालयों की व्यवस्थाओं की पोल खोलने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बर्दाखान काफी है। विकासखंड का सबसे पुराना विद्यालय आज भी शिक्षकों की बाट जोह रहा है। यहां कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक न होने से करीब 150 छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में है। छात्र-छात्राएं ट्यूशन या फिर स्वाध्ययन से ही पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यालय में सुविधाओं के अभाव में छात्रों वे अभिभावकों का विद्यालय से मोह भंग हो रहा है। अभिभावक संघ का कहना है कि कई बार रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार व शिक्षा विभाग से मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझ रहा है।

इन ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे आते है अध्ययन करने

विद्यालय में दस किमी दूर कामाज्यूला, सूरी, नदेडा, भनखोला, मटियाल, रैघांव, पाडासोसेरा, लुवाकोट, भनार, बिसराडी, नर्रा, छुलापें, लोहाश्री, सिमलखेत ग्रामीण क्षेत्रों से पैदल चल कर अध्ययन करने आते है। इन क्षेत्रों से कई बच्चे विद्यालय में शिक्षक न होने से कम ही विद्यालय आते हैं।

विद्यालय में रिक्त पदों को भरने के लिए कई बार शिक्षा विभाग व सरकार को ज्ञापन भेज दिए है, लेकिन किसी ने भी विद्यालय की सुध नही ली। – भवान कालाकोटी, पीटीए अध्यक्ष।

दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चे पैदल चलकर विद्यालय पहुंचते है, शिक्षकों के अभाव में बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। ज्योति राय, पूर्व ग्राम प्रधान

शिक्षकों के अभाव में बच्चों का शिक्षा स्तर कैसा होगा अंदाजा लगाया जा सकता है। गांव घरों में न तो ट्यूशन की व्यवस्था है और न ही अधिकतर ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति अच्छी है। – प्रकाश चंद्र राय, सामाजिक कार्यकर्ता।

शिक्षकों की कमी का असर सीधे गरीब बच्चों पर पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों की निजी विद्यालय में बच्चों को दाखिला करने की मजबूरी हो गई है। – दीपक पांडेय, ग्रामीण।

शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों व अभिभावकों ने कई बार धरना प्रदर्शन करने के बाद भी किसी ने सुध नही ली। – गीता देवी अभिभावक

विद्यालय के रिक्त पदों का ब्यौरा निदेशालय को भेजा गया है। जैसे ही नियुक्ति होती है शीघ्र व्यवस्था कर ली जाएगी। – आरसी पुरोहित, मुख्य शिक्षा अधिकारी चम्पावत।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!