Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

यूपी टीईटी-2021 के परीक्षा-पेपर को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने वाले गिरोह के 3 आरोपितों को STF ने शामली से किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 28 नवम्बर 2021, लखनऊ। प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) -2021 में बड़ी सेंधमारी करने वालों पर उत्तर प्रदेश एसटीएफ का शिकंजा कस गया है। पेपर इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। पेपर वायरल करने के मामले में एसटीएफ ने शामली से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि प्रयागराज से 13 साल्वर को पकड़ा गया है। इनमें आठ बिहार से हैं।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पेपर इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के मामले में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से हमने अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से परीक्षा पत्र की फोटोकॉपी मिली है। इनमें शामली से पकड़े गए तीन मुख्य आरोपित भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा एक महीने के अंदर फिर से कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2021 (टीईटी) परीक्षा का इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने वाले गिरोह के तीन आरोपितों को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने शामली से गिरफ्तार कर लिया है। यहां पर पकड़े गए आरोपितों का सरगना मथुरा का बबलू पेपर लेकर आया था। एसटीएफ ने शामली के रवि पंवार, मनीष उर्फ मोनू और धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से टीईटी परीक्षा के पेपर की फोटो कापी बरामद की गई है। सीओ एसटीएफ ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि अभ्यर्थितों से तीन से पांच लाख की रकम वसूलने की बात सामने आई। पुलिस तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।अब एसटीएफ इनसे पूछताछ कर रही है। पेपर आउट होने के बाद पूरे प्रदेश की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश टीईटी-2021 की लिखित परीक्षा में सेंधमारी करने आए लोगों को प्रयागराज से पकड़ा गया है। बिहार के आठ साल्वर सहित 13 लोगों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रयागराज में गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ चल रही है। इसका पेपर कहां से और कैसे लीक हुआ इसकी भी छानबीन हो रही है। प्रयागराज में टीईटी की परीक्षा के 183 केन्द्र बनाए गए थे। शनिवार को एसटीएफ को साल्वर गिरोह के सक्रिय होने की भनक लग गई थी। साल्वर की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर छानबीन तेज कर दी गई थी। कई संदिग्ध के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा दिए गए थे।

रविवार सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले एसटीएफ की टीमों ने कई जगह पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इसके बाद छिवकी से आठ, झूंसी से तीन और जार्जटाउन थाना क्षेत्र से दो युवकों हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। इनसे पता चला है कि सभी लोग दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए थे। इसमें नैनी के छिवकी इलाके से पकड़े गए आठ साल्वर बिहार के अलग-अलग स्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसटीएफ को अभियुक्तों के पास से इलेक्ट्रानिक उपकरण दूसरे का प्रवेश पत्र और कुछ अन्य शैक्षणिक अभिलेख भी मिले हैं, जिनकी जांच हो रही है। जिन परीक्षा केन्द्र से और उनके बाहर से इन लोगों की गिरफ्तारी की गई है, वहाँ के प्रबंधन और कुछ अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जाँच की जा रही है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!