Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस में टिकट के दावेदारों को कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 नवम्बर 2021, रविवार, देहरादून। कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से पहुंचने वाले टिकट के आवेदनों को पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट की कसौटी पर भी कसा जाएगा। इसके बाद ही प्रदेश चुनाव समिति विधानसभा क्षेत्रवार संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेगी।

विधानसभा चुनाव-2022 में टिकट को लेकर पार्टी अपना मंतव्य स्पष्ट कर चुकी है। दांव जिताऊ चेहरे पर ही खेला जाएगा। इसलिए जीत को लेकर दावे करने वालों के आवेदनों को कई तरह से परखने की तैयारी चल रही है। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी टूट झेल चुकी पार्टी अब प्रत्याशियों के चयन में फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही है। दम-खम के साथ अब पार्टी के प्रति निष्ठा को भी परखा जा रहा है। यही वजह है कि पार्टी रणनीतिकारों ने टिकट के लिए आवेदन जिला कांग्रेस इकाइयों के माध्यम से ही स्वीकार करने की शर्त लगा दी है।

जिलों से प्रदेश समिति को जाएंगे आवेदन

जिला कांग्रेस इकाइयों को अगले 15 दिन के भीतर टिकट के दावेदारों के आवेदन प्रदेश चुनाव समिति को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस वजह से अगला पखवाड़ा जिला इकाइयों के साथ ही टिकट के दावेदारों के लिए काफी व्यस्त रहने जा रहा है। जिला इकाइयों के प्रस्तावों को प्रदेश चुनाव समिति पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर परखेगी। समिति को ही टिकट के आवेदनों की छंटाई भी करनी है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से विधानसभा क्षेत्रवार नामित पर्यवेक्षक ब्लाकों व बूथ स्तर पर जाकर पार्टी और दावेदारों के पक्ष में माहौल को परख रहे हैं।

आवेदनों की छंटाई के बाद बनेगा पैनल

पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और जिला कांग्रेस इकाइयों के प्रस्तावों के आधार पर आवेदनों की छंटाई कर संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया जाएगा। प्रदेश चुनाव समिति मशक्कत के बाद दावेदारों के भाग्य का फैसला करेगी। हालांकि इस पर अंतिम मुहर केंद्रीय चुनाव समिति में ही लगेगी। माना जा रहा है कि टिकट के मामले में प्रदेश चुनाव समिति की संस्तुति महत्वपूर्ण रहेगी। फिलहाल टिकट तय करने की प्रक्रिया के आखिरी पड़ाव की ओर कदम बढ़ाने से पहले कांग्रेस के भीतर दावेदारों में हलचल तेज हो गई है।

दावेदारों के लिए दिसंबर माह रहेगा खास

टिकट के लिहाज से अगला महीना दिसंबर खास रहने जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि टिकट तय करने से पहले कई चरणों में दावेदारों को परखने का सिलसिला शुरू हो चुका है। सर्वे में कांग्रेस के सिटिंग विधायकों की परफारमेंस अच्छी आंकी गई है। उनके टिकट तकरीबन तय हैं। शेष टिकट भी जल्द तय करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!