Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग गुरु बाबा रामदेव को बताया भागीरथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 नवम्बर, 2021, रविवार, हरिद्वार।राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विवि के आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलेगी। साथ ही राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से भी सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग गुरु बाबा रामदेव को भागीरथ बताया। उन्होंने कहा कि योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने योग क्रांति को विश्व में फैलाने का काम किया। 21 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। आज योग दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बना है

उन्होंने कहा कि योग को राज्य सरकार बढ़ावा दे रही है। योग और भारतीय मूल्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। उनका कहना है कि उत्तराखंड को नंबर वन राज्य बनाने के लिए प्रयासरत हैं। यहां की जनता और साधु संतों के आशीर्वाद से इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को सभी के लिए प्रेरणा बताया। इससे पहले उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री धन सिह रावत, यतीश्वरानंद ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति विवि के नवनिर्मित परिसर का भी उद्घाटन करेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द देवभूमि के दौरे पर हैं। शाम को वे ऋषिकेश में गंगा आरती में हिस्सा लेंगे। वहीं, सोमवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पतंजलि और योगगुरु बाबा रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारेवाला ने बताया कि दीक्षा समारोह में पतंजलि विश्वविद्यालय के चांसलर और योगगुरु बाबा रामदेव, विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण भी संबोधित करेंगे।

पतंजलि और योगगुरु बाबा रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारेवाला ने बताया कि दीक्षा समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत बतौर विशिष्ट अतिथि हिस्सा लेंगे। पतंजलि विश्वविद्यालय के चांसलर और योगगुरु बाबा रामदेव, विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मेधावी बच्चों को दी जाने वाली डिग्री और गोल्ड मेडल आदि को लेकर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!