Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

“मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं हमेशा सेवा में जुटा रहना चाहता हूँ..…” : प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 नवम्बर 2021, रविवार, दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 83वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जहाँ आजादी के अमृत महोत्सव की बात की, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया में बनी वृंदावन गैलरी का भी जिक्र किया।

इस दौरान मोदी ने सरकारी योजनाओं का फायदा लेने वाले लोगों से भी बात की। आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज कराने वाले राजेश कुमार ने जब मोदी को सत्ता में बने रहने का आशीर्वाद दिया, तो PM ने कहा- मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं हमेशा सेवा में जुटे रहना चाहता हँ।

मोदी की राजेश कुमार से बातचीत – आज मन की बात में कुछ ऐसे साथी भी जुड़ रहे हैं, जो अपने हौसले से नया जीवन जीतकर आए हैं। हमारे पहले साथी हैं राजेश कुमार प्रजापति जिन्हें हृदय रोग की समस्या थी।

PM मोदी : राजेश जी नमस्ते, किस तरह की बीमारी थी, कैसे इलाज हुआ ?

राजेश प्रजापति : मुझे पहले तो डॉक्टर ने एसिडिटी बताया। फिर हार्ट की समस्या का पता चला। खर्च की बात आई तो डॉक्टर ने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। मैं आपको इसके लिए बहुत धन्यवाद देता हूं।

PM मोदी : कार्ड न होता तो आपका कितना खर्च होता?

राजेश प्रजापति : कार्ड न होता तो बहुत खर्च होता। आप हमेशा सत्ता में रहें, आपकी उम्र बहुत लंबी हो।

मन की बात में PM का संबोधन…..

मेरे प्यारे देशवासियों नमस्कार, आज हम एक बार फिर मन की बात के लिए जुड़ रहे हैं। दो दिन बाद दिसंबर शुरू हो रहा है। दिसंबर आते ही हम नए साल के लिए ताना-बाना बुनना शुरू कर देते हैं। मैं इन सभी अवसरों पर देश के सुरक्षाबलों का स्मरण करता हूं। हमेशा की तरह इस बार भी मुझे नमो ऐप पर आप सबके ढेर सारे सुझाव मिले हैं। आप सबने मुझे अपना मानते हुए सुख-दुख भी साझा किए हैं। मुझे खुशी है कि मन की बात से आप सब मन से तो जुड़ ही रहे हैं, इससे सकारात्मकता भी फैल रही है।

अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है। अब तो देश-भर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक अमृत महोत्सव की गूंज है। इससे जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है। सीतापुर के एक नागरिक ने मुझे लिखा है कि उन्हें अमृत महोत्सव से जुड़ी खबरें खूब पसंद आ रही हैं। यह मौका हमें देश के लिए कुछ सीखने का भी मौका देता है। ऐसा ही एक रोचक प्रोग्राम पिछले दिनों दिल्ली में हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी कहानियों को पूरे जोश से प्रस्तुत किया।

आदिवासी समुदाय के योगदान का जिक्र

आजादी में जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने जनजातीय गौरव सप्ताह भी मनाया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे जुड़े कार्यक्रम भी हुए। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में जारवा और ओंगे जैसे जनजातीय समुदायों के लोगों ने अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया।

ऑस्ट्रेलिया में बनी आर्ट गैलरी की तारीफ

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में एक जगह है पर्थ, जो क्रिकेट के लिए प्रसिद्ध है। वहां सेक्रेड इंडिया गैलरी है। यह ऑस्ट्रेलिया की निवासी जगततारिणी जी की कोशिशों का नतीजा है। उनका जन्म वहीं हुआ, लेकिन 13 साल वृंदावन में रहीं। उनका कहना है कि लौटने के बाद भी वे वृंदावन को भूल नहीं पाईं। इसलिए उन्होंने वहीं एक वृंदावन खड़ा कर दिया। यहां आने वाले लोगों को भारत के तीर्थ और संस्कृति देखने को मिलती है। एक कलाकृति ऐसी भी है, जिसमें भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा रखा है। उनकी कृष्ण भक्ति के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

प्रकृति के संरक्षण पर जोर

जब हम प्रकृति का संरक्षण करते हैं, तो प्रकृति भी हमें संरक्षण देती है। यह उदाहरण तमिलनाडु के तूतूकुड़ी का है। यहां कई इलाकों के समुद्र में डूबने का खतरा था। लोगों ने इसका इलाज प्रकृति से ही खोजा। लोगों ने वहां पर खास तरह के पौधे लगाए, जो तूफान और पानी में भी बचे रहते हैं। ऐसी ही कोशिशें दूसरी जगह भी हो रही हैं।

अक्टूबर में वैक्सीनेशन पर चर्चा की थी

इससे पहले अक्टूबर में प्रधानमंत्री ने देश को 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर बधाई दी थी। मन की बात के पिछले एपिसोड में PM ने आजादी के आंदोलन को याद करने, बिरसा मुंडा की तरह अपनी जड़ों से जुड़ने और तकनीक का इस्तेमाल कर आगे बढ़ने पर जोर दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!