Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

इटावा में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने जताया शोक

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ अप्रैल २०२१, सोमवार, इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र में एनएच-2 पर सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कार का टायर पंचर होने पर सड़क पर खड़े एक ही परिवार के लोगों को ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए झांसी जा रहे थे।

दिल्ली में रहने वाले परिवार के 11 सदस्य पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए कार से जनपद के ग्राम सेमरी थाना गुरु सराय जा रहा था। सोमवार की सुबह एनएच-2 पर बकेवर थानाक्षेत्र में उनकी कार का टायर पंचर हो गया। पंचर टायर बदले जाने के दौरान सभी लोग सड़क किनारे खड़े हो गए। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े 11 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और आसपास से लोग दौड़ पड़े। सूचना पर आई पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

इनकी हुई मौत: 25 वर्षीय दीपक पुत्र बुद्धि सिंह, 50 वर्षीय बुद्धि सिंह पुत्र काशीराम, स्विफ्ट डिजायर कार का अज्ञात चालक की मौत गई जब्कि 25 वर्षीय प्रमोद, 8 माह की बच्ची रिया, 40 वर्षीय रूपा पत्नी बुद्धि सिंह, एक वर्षीय बालक मास्टर, 19 वर्षीय प्रीति, 22 वर्षीय सीमा, 19 वर्षीय रिंकी, 30 वर्षीय संदीप घायल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने  दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने पीडि़त परिवार की हरसंभव मदद करने के साथ इस दुर्घटना में सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री  ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर पीडि़तों की हर संभव मदद करने तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!