Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तर-प्रदेश

 उत्तर प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के आंकड़े जुटाना किये शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 सितम्बर, 2021, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश योगी सरकार के पांच वर्ष पूरे होंगे, तब तक चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी होगी। ऐसे में सरकार ने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के आंकड़े जुटाना शुरू कर दिया है। अब तक दी गई नौकरियों से लेकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और विकास कार्यों का ब्योरा सभी विभागों से मांगा गया है।

उपलब्धियों की यही किताब लेकर भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी।

योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष इसी माह पूरे हो रहे हैं। अब यही मौका है कि आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए कोई आयोजन कर पाए। इधर, विपक्षी दल बेरोजगारी को खास तौर पर मुद्दा बनाना चाहते हैं। विकास को लेकर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। विपक्ष के हमलों का तथ्य और तर्कों से जवाब देने की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन सभी विभागों से अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को दी गई नौकरियों के बारे में जानकारी मांगी गई है। विभागाध्यक्षों से पूछा गया है कि समूह क, ख, ग व घ वर्ग में कितने युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। यह ब्योरा निर्धारित प्रारूप पर लिया जा रहा है। यह आंकड़े भी मांगे हैं कि इन वर्गों के कितने पद रिक्त हैं और इन्हें भरने की दिशा में क्या हो रहा है।

योगी सरकार दावा करती है कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न वर्गों के 4.15 लाख युवाओं को नौकरियां दी चुकी हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही 25 हजार पदों पद भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसी तरह सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का आंकड़ा जुटा रही है। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग सहित सभी विभागों से साढ़े चार वर्ष में कराए गए विकास कार्यों का विस्तृत ब्योरा तलब किया है। इसकी एक बुकलेट तैयार कराई जाएगी।

सरकार की उपलब्धियों पर आधारित ऐसी किताब जिला या विधानसभावार भी बनाई जा सकती है। फिर उन्हीं तथ्यों के साथ भाजपा चुनाव में मंच से विपक्ष पर वार करेगी। अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल के अनुसार सरकार के साढ़े चार वर्ष 19 सितंबर को पूरे हो रहे हैं। सभी विभागों से उनकी उपलब्धियों का ब्योरा मांगा गया है।

योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष 19 सितंबर को पूरे हो रहे हैं। चूंकि, चार वर्ष पूरे होने पर कोरोना संक्रमण के कारण कोई बड़ा आयोजन नहीं हो सका था, इसलिए चुनाव से पहले अब खास कार्यक्रम की तैयारी है। सूत्रों ने बताया कि 19 से 25 सितंबर तक राजधानी से लेकर जिलों तक में भी उपलब्धियों के कार्यक्रम होंगे। 25 सितंबर को लखनऊ में भव्य आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। भाजपा संगठन की ओर से भी प्रदेश से जिला स्तर तक कार्यक्रम किए जा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!