Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्र अब सीखेंगे ड्रोन और सेटेलाइट बनाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 सितम्बर, 2021, सोमवार, देहरादून। राज्य सरकार का प्रयास है कि सरकारी विद्यालयों के होनहार छात्र-छात्राओं में विज्ञानी सोच विकसित करने के साथ उन्हें नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया जाए। जिससे वह भी विज्ञान के आसमान में सफलता के पंख फैलाकर तरक्की की उड़ान भर सकें।

इस क्रम में शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के साथ एमओयू किया है। यह संस्था सरकारी विद्यालयों में आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ रहे होनहारों को ड्रोन बनाना और उड़ाना सिखाएगी। इन बच्चों को पिको यानी छोटे सेटेलाइट बनाना और उसे लांच करना भी सिखाया जाएगा।

इसके लिए पहले चरण में प्रदेश के पांच जिलों में 130 विद्यालयों से एक-एक छात्र का चयन किया गया है। इनमें देहरादून से 26, हरिद्वार से 14, अल्मोड़ा, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर से 30-30 बच्चों का चयन किया गया है। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की ओर से साइंस टेक्नोलाजी इंजीनियरिंग मैथ्स (स्टेम) कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा दी जा रही है। इसमें आठवीं एवं नौवीं कक्षा के बच्चों को ड्रोन व मिनी सेटेलाइट बनाने और उसके इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जाता है।

इसके अलावा बच्चों को कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कराई जाती है और उनके व्यक्तित्व को निखारने के लिए विभिन्न आयोजन किए जाते हैं। संस्था की तरफ से चयनित छात्रों को आनलाइन माध्यम से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कराने के साथ ड्रोन व मिनी सेटेलाइट के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां देना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए संस्था ने कुछ विद्यालयों को कंप्यूटर भी दिए हैं।

 छात्रों का चयन

इस कार्यक्रम के लिए छात्रों का चयन परीक्षा और उनकी जिज्ञासा के आधार पर किया गया। जो छात्र कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, उन्हें फाउंडेशन ने अंतरिक्ष विज्ञान, ड्रोन, सेटेलाइट समेत अन्य विषयों की पढ़ाई कराई।

इसके बाद आनलाइन परीक्षा आयोजित कर हर स्कूल से एक छात्र का चयन किया गया। अब इन छात्रों को ड्रोन व मिनी सेटेलाइट बनाने के साथ उसे लांच करने का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम में यह भी है शामिल

  • बच्चों को टीम के साथ काम करना सिखाना।
  • व्यक्तित्व विकास के लिए समूह आधारित विचार-विमर्श कराना।
  • विज्ञान और आविष्कारों के प्रति जिज्ञासा पैदा करना।
  • कोडिंग व कंप्यूटर साइंस सिखाना।
  • स्कूल या जिले के किसी सफल व्यक्ति से छात्रों की बातचीत कराना।

बंशीधर तिवारी (राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान) ने बताया कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने और उनमें विज्ञान व आविष्कारों के प्रति रुझान जगाने पर सरकार व शिक्षा विभाग का जोर है।

इसी के तहत अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के साथ एमओयू किया गया है। चयनित बच्चे भी जिज्ञासा के साथ सब सीख रहे हैं। भविष्य में और अधिक छात्रों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!