Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
ताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

राहुल वैद्य ने सिद्धार्थ की मां का बताया हाल

  •  बेटे की अचानक मौत से सिद्धार्थ की मां हैं काफी सदमे में 

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 सितम्बर, 2021, सोमवार। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद कई उनके कई टीवी और फिल्म से जुड़े कई जानने वाले उनकी मां से मिलने पहुंचे थे। इसमें से एक राहुल वैद्य भी हैं। राहुल ने एक वीडियो शेयर कर सिद्धार्थ की मां का हाल बताया है। राहुल ने बताया कि बेटे की अचानक मौत से उनकी मां काफी सदमे में हैं हालांकि उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा है।

वीडियो में राहुल बता रहे हैं कि जब सिद्धार्थ के मौत की खबर मिली तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। राहुल बताते हैं, 1 सितंबर को साढ़े दस, ग्यारह बजे एक फोन आया। ये फोन एक पब्लिकेशन से था, जिसने पूछा, आप सिद्धार्थ के दोस्त हैं।

हमने सुना है कि उन्हें हार्ट अटैक आया। इस पर राहुल शॉक्ड रह गए। राहुल बताते हैं तब उन्होंने पहली बार ये खबर सुनी तो यकीन नहीं आया। फिर न्यूज में फ्लैश होने कि सिद्धार्थ हमें छोड़कर जा चुका है।

राहुल ने बताया कि वह और दिशा सिद्धार्थ की मां से मिलने गए। वो अंदर जाने से घबरा रहे थे। लेकिन राहुल ने साथ में भी ये कहा कि सिद्धार्थ इसलिए स्ट्रॉन्ग थे कि उनकी मां इतनी स्ट्रॉन्ग हैं। आंटी ने जो कहा उसे सुनकर हम हक्के बक्के रह गए। आंटी ने कहा, बेटा हमेशा सुना था, किसी का जवान बेटा चला गया, किसी का जवान बेटा मर गया। कभी सोचा नहीं था कि हमारे साथ ऐसा होगा। अब मैं किसके लिए जिऊंगी, मेरा सब कुछ खत्म हो गया।’

राहुल ने कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आंटी, उनकी सिस्टर्स और शहनाज को शक्ति दे। मैं उस दिन गया तो शहनाज बात करने के मूड में ही नहीं थी। समझा जा सकता है कि वह पूरी तरह सदमे में थी। मैं ये कहना चाहता हूं कि हेल्थ ही वेल्थ है। आपको कुछ भी परेशान कर रहा हो, उसे शेयर कीजिए। शारीरिक रूप से कोई दिक्कत हो तो उसको भी चेक करवाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!