Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
ताज़ा खबरेंविदेश

तालिबान ने एक महिला पुलिसकर्मी को उसके परिवार के सामने ही गोली से उड़ाया

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 सितम्बर, 2021, सोमवार, काबुल। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि सुधारने में लगे तालिबान का असली चेहरा अफगानिस्तान में कई स्थानों पर देखने को मिल रहा है। हालिया घटना में तालिबान ने गोर प्रांत में एक महिला पुलिसकर्मी को उसके परिवार के सामने ही गोली से उड़ा दिया।

तालिबान के हाथों मारी गई निगारा पुलिस में थी और छह माह की गर्भवती थी। जिस समय तालिबान ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या की, उसके बच्चे और पति सामने ही मौजूद थे। हत्या के दौरान वे चीखते चिल्लाते रहे, उनकी कोई मदद करने वाला नहीं था।

अफगानिस्तान के कई स्थानों से इस तरह की महिलाओं पर अत्याचार की जानकारी आ रही हैं। स्पुतनिक के संवाददाता के अनुसार तालिबान के भय से सभी शहरों में हिजाब और बुर्के की बिक्री तेजी से बढ़ गई है।

तालिबान आंतकी जहां भी महिलाओं को बिना हिजाब के देख रहे हैं, उनकी बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। हालांकि, बड़े शहरों में तालिबान की इन हरकतों का विरोध किया जा रहा है। महिलाएं अपने अधिकारों के लिए खड़ी हो रही हैं। पिछले दिनों काबुल और हेरात में महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन किए हैं।

काबुल में तो महिलाओं के प्रदर्शन में तालिबान ने रायफलों से महिलाओं की पिटाई की और आंसू गैस के गोले दागे

वहीं  संयुक्त राष्ट्र (UN) के मानवीय सहायता समूहों को तालिबान ने पूरी सुरक्षा देने का एलान किया है। साथ ही यूएन के प्रतिनिधि से इस मदद के लिए वादा कर दिया है।

इस आश्वासन के बाद संयुक्त राष्ट्र ने भी अफगानिस्तान में मदद करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। वहीं तालिबान ने पंजशीर प्रांत में  कब्जा का दावा किया है।

हालांकि, अफगानिस्तान के नेशलन रेजिस्टेंस फ्रंट ने इस दावे को खारिज कर दिया है। एनआरएफ का मानना है कि घाटी में तालिबान के प्रवेश को रोकने के लिए लगभग सभी जगह पर प्रतिरोध बल मौजूद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!