Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी का पहली बार अल्‍मोड़ा पहुंचने पर गर्मजोशी से किया गया स्वागत

  • जनआर्शीवाद रैली में उमड़े कार्यकर्ता

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 सितम्बर, 2021, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहली बार अल्‍मोड़ा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जनआशीर्वाद रैली के जरिये सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जहां नया उत्साह भरा वहीं मिशन-2022 पर ध्यान केंद्रित करते हुए एकजुट होने का संदेश भी दिया।

सीएम धामी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सिमकनी खेल मैदान में सोमवार को तय समय से करीब दो घंटा देरी से लगभग 1:24 बजे हेलीकॉप्टर से उतरे।

यहां से नई ऊर्जा से लबरेज काफिला माल रोड पर पहुंचा। यहां भी कार्यकर्ताओं के हुजूम ने युवा मुख्यमंत्री को हाथों हाथ लिया। उनके साथ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का भी जोरदार स्वागत किया गया।

यहां से जनआर्शीवाद रैली की शक्ल में प्रदेश के मुखिया का मुखिया का काफिला शिखर तिराहे की तरफ बढ़ा। जगह जगह भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी कर सीएम धामी का अभिनंदन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री की रैली मुख्य बाजार स्थित रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में पहुंच सभा में तब्दील हुई। सायं 3:30 बजे सीएम कोसी रोड पर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के समीप नए कलक्ट्रेट भवन के साथ ही विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, जिला प्रभारी मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह पिलखवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधायक सल्ट महेश सिंह जीना, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी विमला रावत, महामंत्री किरण पंत, जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, गीता जोशी, रैली संयोजक धन सिंह रावत, जिला महामंत्री महेश नयाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला बौरा आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!