Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

परिवर्तन यात्रा के बहाने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए जुटी कांग्रेस

  • महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल व गैस कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 सितम्बर, 2021, सोमवार, रामनगर। परिवर्तन यात्रा के बहाने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे कांगे्रस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल व गैस कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरा। कांग्रेस नेताओं ने बदलाव का वक्त बताते हुए भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इससे पूर्व छोलिया नृत्य व ढोल दमाऊ वाद्य यंत्रों से परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया।

तय समय से पांच घंटे देरी पांच बजे रामनगर पहुंची परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैलपड़ाव सांस्कृतिक परिषद स्थित सभास्थल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हर वर्ग को जुमले बाज सरकार ने ठगने का काम किया है। जनता आज परिवर्तन चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा परिवर्तन यात्रा में जनता का आशीर्वाद व समर्थन मिलना कांग्रेस की मजबूती व जीत का प्रतीक है। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार के कम समय बचे होने पर सीएम पुष्कर धामी की ओर से की जा रही घोषणाओं के पूरे होने पर सवाल उठाए। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

इस दौरान सह प्रभारी दीपिका पांडेय, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, रणजीत रावत, विधायक हरीश धामी, निशांत पपनै, किशोरी लाल, पूर्व दर्जा मंत्री पुष्कर दुर्गापाल, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, देशबंधु रावत, आशा बिष्ट, महेंद्र आर्य, मोहन फत्र्याल, ओमप्रकाश मौजूद रहे। इधर, कालाढूंगी स्थित रामलीला मैदान में हुई जनसभा में कांग्रेसी दिग्गज भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। पूर्व सीएम हरीश रावत समय का अभाव होने का हवाला देते ही रथ से ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करने लग गए। कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर मंच पर आए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ग्रामीण विभाग के पूर्व अधिशासी अभियंता इंद्र लाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

परिवर्तन यात्रा : पीलीकोठी से लामाचौड़ तक बरसाए फूल

परिवर्तन यात्रा सुबह पीलीकोठी से होकर निकली। यात्रा का पीलीकोठी से त्रिमूर्ति मंदिर से लेकर लामाचौड़ और फिर कालाढूंगी तक कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त आ चुकी है। अब परिवर्तन का समय है। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बुके भेंटकर स्वागत किया। इसमें श्याम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बोहरा, पूरन सिंह खनी, प्रदीप नेगी, दया बेलवाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, बिरेन्दर बर्गली आदि शामिल रहे। इधर, संकल्प बैंक्वेट हाल में पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट समेत तमाम नेताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

पूर्व विधायक हरीश दुर्गापाल, काजी निजामुद्दीन, महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, प्रकाश जोशी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष दीप चंद्र सती, हरीश मेहरा, कमल जोशी, संजय बिष्टï, वकील अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सांमत, विनय जोशी, संतोष पांडे, भोला दत्त भट्, संजय किरौला, गिरीश भट्, दिनेश बधानी, कमल सती,नदीम अहमद, ताहरी कादरी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!