Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना

“लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस सीख न दे” : मदन कौशिक

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 सितम्बर, 2021, सोमवार, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस की ओर से भाजपा को दी गई लोकतंत्र की नसीहत को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस को अपने नेताओं को इस बारे में ज्ञान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने ही प्रधानमंत्री के बनाए कानून को रद्दी की टोकरी में फेंकते समय कांग्रेस का लोकतंत्र कहां गया था। इससे पहले देश में इमरजेंसी थोपने वाले अब लोकतंत्र कहां सिखा रहे हैं।

कौशिक ने कहा कि कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी जगजाहिर है। उत्तराखंड में पहले से ही कांग्रेस के तीन गुट माने जाते थे और अब छह गुट बन गए हैं। पांच गुट प्रदेश अध्यक्षों के और एक चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का है। उन्होंने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रकरण पर लोकतंत्र का ज्ञान बांटने वाली कांग्रेस की स्थिति ‘घर में नहीं दाने और अम्मा चली भुनाने’ जैसी है। कांग्रेस सत्ता में रही तो सरकार व संगठन में शीत युद्ध खुलकर दिखा और विपक्ष में रही तो संगठन पर कब्जे की लड़ाई सामने आती रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं की पहचान भी गुट के आधार पर होती है और उनके पीछे क्षत्रपों का नाम लिया जाता है। कांग्रेस में महत्वाकांक्षाएं इस कदर हावी हैं कि राजनीतिक अस्तित्व और मुख्यमंत्री की लड़ाई साथ-साथ चल रही है। कांग्रेस को न लोकतंत्र की चिंता है और न पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं व युवाओं पर पड़ रहे फर्क की। बेहतर तो यह है कि कांग्रेस पहले अपने घर में चल रहे बवाल को शांत करे और फिर लोकतंत्र की बात करे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!