Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तर-प्रदेश

मुजफ्फरनगर की महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, 27 सितंबर को करेंगे ‘भारत बंद’

मुजफ्फरनगर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में रविवार को हुई महापंचायत में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आए आंदोलनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। मोर्चे के नेताओं ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने के साथ ही गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। कृषि कानूनों के विरोध समेत विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर 27 सितंबर को भारत बंद का एलान भी किया गया। वक्ताओं ने साफ किया कि संयुक्त किसान मोर्चा चुनाव नहीं लड़ेगा, बल्कि वोट की चोट से अपना हक लेगा। महापंचायत में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 22 जनवरी से सरकार ने आंदोलनकारियों से बातचीत बंद कर दी थी, मगर किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। देशभर में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी बैठकें होंगी, यह देश बचाने का मिशन है। देश बचेगा तभी संविधान बचेगा। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून देश बेचने का हिस्सा हैं। लगातार देश की संस्थाओं और धरोहर को बेचा जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकार ने गन्ना मूल्य 40 से 80 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया, लेकिन भाजपा ने तीन साल से एक भी रुपया नहीं बढ़ाया। सरकारी कर्मचारियों की पेंशन खत्म कर दी गई, जबकि विधायक और सांसद पेंशन पाएंगे। ऐसी भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ लड़ना होगा। किसानों की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक तीनों कानून वापस नहीं हो जाते। लालकिले पर ही नहीं, किसान संसद में भी जाएंगे। गन्ने का दाम कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। एमएसपी पर कानून की गारंटी हो और फसलों के दाम दोगुने मिलें।

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि सरकार अदाणी, अंबानी समेत उद्योगपतियों को सरकारी संपत्ति बेच रही है। कृषि क्षेत्र भी कारपोरेट सेक्टर को परोसा जा रहा है। कहा कि आंदोलन केवल किसानों का नहीं, सभी का है। करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज करवाने वाले अधिकारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, अन्यथा किसान सात सितंबर को हरियाणा सचिवालय घेरेंगे। किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि योगी सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों से छल किया। योगी सरकार हिदू-मुस्लिम की राजनीति करती है। नारा दिया कि तुम तोड़ोगे, हम जोड़ेंगे। कहा कि गेहूं, धान, चना की सरकारी खरीदारी 18 फीसद भी नहीं हुई। किसानों के बीमे के नाम पर करोड़ों रुपये की लूट हुई। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सभी आ आभार जताया।

महापंचायत में आया हूं, मुजफ्फरनगर नहीं : भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानून वापस होने तक उनकी घर वापसी नहीं होगी। गाजीपुर बार्डर पर उनकी कब्र बनेगी या वह जीत कर आएंगे। उन्होंने कहा कि आज संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में आया हूं, घर नहीं। मुजफ्फरनगर की धरती पर कदम नहीं रखूंगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई एमएसपी पर कानून बनने से शुरू हुई है। यदि किसान को पूर्ण रूप से फसलों के दाम नहीं मिलते तो किसान भी वोट नहीं करेंगे। अब पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन करेगा।

हर-हर महादेव और अल्लाह हो अकबर : चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जमाने से यहां एक साथ हर-हर महादेव और अल्लाह हो अकबर गूंजता था, ऐसा आगे भी होता रहेगा। उन्होंने मंच से हर-हर महादेव और अल्लाह हो अकबर कहने के बाद अपने संबोधन की समाप्ति वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के साथ किया। बाद में खाप चौधरियों ने नारे लगवाकर महापंचायत का समापन किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!