Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तर-प्रदेश

छात्रवृत्ति योजना में उत्तर प्रदेश सरकार करने जा रही है अहम बदलाव

  • एससी के अधिक छात्रों को मिलेगा लाभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2021, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार चुनावी वर्ष में अधिक से अधिक अनुसूचित जाति (एससी) के गरीब और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और फीस भरपाई योजना का लाभ देने के लिए नियमावली में अहम बदलाव करने जा रही है। इस बार छात्रवृत्ति और फीस भरपाई के लिए पिछले वर्षों की तुलना में कटआफ को और नीचे लाया जाएगा।

सरकार पात्रता की शर्तों में कुछ और रियायतें दिए जाने का प्रस्ताव है। जल्द ही नई नियमावली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद जारी कर दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में हर साल 56 लाख से अधिक गरीब परिवारों के छात्र-छात्राएं दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति एवं पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाते हैं। इसमें से 14-15 लाख अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं, इसलिए योगी सरकार इस वर्ष एससी छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है।

सरकार नियमों को इस तरह शिथिल करने जा रही है, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक छात्रों को मिल सके।

दो अक्टूबर को बंटेगी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति : 

  • समाज कल्याण विभाग प्री-मैट्रिक यानी कक्षा नौ व दस के छात्र-छात्राओं को दो अक्टूबर को छात्रवृत्ति बांटेगा। गांधी जयंती के दिन समाज कल्याण निदेशालय में एक कार्यक्रम आयोजित करके समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री प्रतीक स्वरूप अपने हाथों से कुछ छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देंगे। बाकी छात्र-छात्राओं को उनके बैंक खाते में छात्रवृत्ति भेजी जाएगी। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में तीन हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!