Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बिजली चोरी रोकने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय : मुख्यमंत्री धामी

  • दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश:

  • बिजली चोरी व लाइन लास रोकने को तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
  • बिजली बिलों में गड़बड़ी दूर करने को 15 से 30 सितंबर तक लगेंगे शिविर
  • उद्योगों को न करना पड़े बिजली कटौती का सामना, बनाएं प्रभावी योजना

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बिजली चोरी और लाइन लास रोकने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। राज्य में उद्योगों को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े, इसकी प्रभावी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। उन्होंने ऊर्जा निगमों में टेक्निकल परफार्मेंस आडिट की व्यवस्था के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र एनर्जी प्लान के साथ लाइन लास कम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्युत बिलों में गड़बड़ी की शिकायतों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता परेशान रहते हैं। 15 से 30 सितंबर तक शिविर लगाकर बिजली बिलों के साथ ही उपभोक्ताओं की अन्य समस्याओं का समाधान करने के निर्देश उन्होंने दिए।

भूमिगत केबल योजना में लाएं तेजी

  • मुख्यमंत्री धामी ने भूमिगत केबल व स्मार्ट मीटर योजना लागू करने में तेजी लाने पर जोर दिया। पुरानी विद्युत परियोजनाओं की मरम्मत पर हुए खर्च और क्षमता विकास के लिए ब्योरा तैयार करने पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने ऊर्जा परियोजनाओं के अनुश्रवण को मानक प्रचलन कार्यविधि (एसओपी) बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लखवाड़ व व्यासी समेत केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित योजनाओं का ब्योरा तैयार किया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर केंद्रीय ऊर्जा व सिंचाई मंत्रियों से वार्ता की जा सके।

अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा निगमों के कार्यों में गुणवत्ता और सुधार के लिए सामूहिक जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है। कार्यों की धीमी प्रगति के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके प्रदर्शन को ‘की परफार्मेंस इंडिकेटर’ से जोड़ा जाएगा। विद्युत योजनाओं से संबंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। इससे टेंडर में ज्यादा भागीदारी होगी। विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए शहरों के विस्तारीकरण के साथ पावर स्टेशन की स्थापना को मास्टर प्लान तैयार किया जाना चाहिए। विद्युत स्टेशन की स्थापना व विद्युत लाइन बिछाने के लिए वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों को तेजी से निस्तारित करने के निर्देश उन्होंने दिए।

ऊर्जा सचिव ने दिया प्रस्तुतीकरण

  • इस अवसर पर ऊर्जा सचिव सौजन्या ने ऊर्जा के तीनों निगमों और उरेडा की कार्य प्रगति, मौजूदा परियोजनाओं, विद्युत उत्पादन व खपत और खर्च के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में मुख्य सचिव डा एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, अपर सचिव इकबाल अहमद, प्रबंध निदेशक दीपक रावत के साथ ऊर्जा निगमों व उरेडा के आला अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!