Breaking News :
>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना संक्रमण कम होता दिख रहा, 24 घंटों में आए 25 हजार नए मरीज

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली।  देश में कोरोना संक्रमण कम होता दिख रहा है। देश में 9 सितंबर के बाद से कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। कोरोना के नए मामलों में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 25 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 15 हजार मामले अकेले केरल राज्य से हैं। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 25,404 नए कोरोना केस आए। इस दौरान पिछले 24 घंटे 339 कोरोना मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हुई है। 37,127 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 12,062 एक्टिव केस कम हो गए।

अधिक कोरोना मामले केरल में 

देश में आए कोरोना के कुल 25,404 मामलों में से सबसे अधिक मामले केरल में सामने आए हैं। केरल में सोमवार को कोविड के 15,058 नए मामले आए। जिसके संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 लाख 90 हजार 489 हो गई। वहीं, संक्रमण से 99 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 22,650 हो गई है। राज्य के 14 जिलों में से त्रिशूर में कोविड के सबसे अधिक 2158 मामले आए हैं। हालांकि, केरल में भी कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई है।

देश में कोरोना के बीते छह दिनों का आंकड़ा:

8 सितंबर- 43,263

9 सितंबर- 34,973

10 सितंबर- 33,376

11 सितंबर- 28,591

12 सितंबर- 27,254

13 सितंबर- 25,404

देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 32 लाख 89 हजार 579

कुल रिकवरी- तीन करोड़ 24 लाख 84 हजार 159

कुल सक्रिय केस- तीन लाख 62 हजार 207

कुल मौतें- चार लाख 43 हजार 213

कुल टीकाकरण- 75 करोड़ 22 लाख 38 हजार डोज दी गई

कोरोना मृत्यु दर- 1.33 फीसद

रिकवरी रेट- 97.54 फीसद

एक्टिव केस 1.13 फीसद

75 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 13 सितंबर तक देशभर में 75 करोड़ 22 लाख 38 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 53.38 लाख टीके लगाए गए।

अब तक 54.45 करोड़ कोरोना टेस्ट

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अब तक 54.45 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 15 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पाजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!