Breaking News :
>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक दिनेश पंत ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

  • राज्य सरकार से सहयोग मांगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। नैनीताल बैंक की स्थापना के सौवें वर्ष के कार्यक्रमों की श्रंखला के मध्य बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश पंत के नेत्रत्व में बैंक का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को उनके आवास पर मिला तथा उनसे बैंक के व्यवसाय में यथासंभव सहयोग करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा।

इस शिष्टाचार पूर्ण भेट में बैंक के प्रबंध निदेशक दिनेश पंत नें मुख्य मंत्री को बताया कि 31 जुलाई, 1922 को भारत रत्न स्व. पंडित गोविंद बल्लभ पंत एवं कुछ अन्य सहयोगियों की ओर से नैनीताल में स्थापित नैनीताल बैंक प्रदेश का एक मात्र प्रगतिशील अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है जो अपनी छियानवें शाखाओ के माध्यम से प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। नैनीताल बैंक केंद्र एवं उत्तराखंड राज्य की अनेकों सरकारी योजनाओ एवं कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों लाभार्थियों को ऋण सुविधाएं उपलब्ध करा चुका है एवं भविष्य में भी इस के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कृत संकल्प है।

पंत नें मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश से उदगमित एक मात्र विकासशील व्यावसायिक बैंक होंने के नाते वे अपने स्तर से प्रदेश सरकार की ओर से नैनीताल बैंक के व्यवसाय में वृद्धि के लिए यथा संभव सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाएँ।

यहाँ यह उल्लेखनीय है कि नैनीताल बैंक प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए न केवल ऋण सुविधाएं प्रदान कर प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए कार्य कर रहा है अपितु अनेक योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर भी प्रदान करता है।

इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक नें मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया तथा उन्हें इसके लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की कि उनके योग्य, ऊर्जावान, कर्मठ, एवं गतिशील नेत्रत्व में उत्तराखंड राज्य देश का तीव्रतम गति से विकास करने वाला राज्य बनेगा। प्रतिनिधि मण्डल में बैंक के देहरादून क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख अजय सेठ एवं वरिष्ठ प्रबन्धक मार्केटिंग दिगंबर सिंह कठैत भी उपस्थित थे।

Loading

error: Content is protected !!