Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डनैनीतालपर्यटन

केंद्रीय पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने गौलापार में प्रस्तावित बायोडायवर्सिटी पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2023, रविवार, हल्द्वानी। हल्द्वानी पहुँचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने गौलापार में प्रस्तावित बायोडायवर्सिटी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया और वन विभाग के अधिकारियों से बायो डायवर्सिटी पार्क के निर्माण संबंधी पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 42 हेक्टेयर भूमि पर बायोडायवर्सिटी पार्क प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न जैव विविधताओं की वनस्पतियों के साथ ही पर्यटन के दृष्टिगत आकर्षक बनाए जाने को लेकर कार्यवाही गतिमान है।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि दूरदराज से आने वाले पर्यटकों के लिए हल्द्वानी में कोई टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं है इसीलिए सरकार बायोडायवर्सिटी पार्क और उसके पश्चात जू का निर्माण करेगी। जिससे कि दूरदराज से आने वाले पर्यटकों को हल्द्वानी में एक पर्यटन का डेस्टिनेशन मिलेगा, जिसमें वह विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और बेहतर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में घूम कर आनंद ले सकते हैं।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने बताया कि वर्तमान में भारत सरकार के नियमों के अनुसार अभी भूमि ट्रांसफर को लेकर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है। लिहाजा जल्दी ही राज्य एवं केंद्र सरकार वार्ता कर इस में तेजी से बायोडायवर्सिटी पार्क के निर्माण के लिए कार्य करेंगे। प्रथम चरण में Bio-Diversity का कार्य पूरा होने के पश्चात 300 हेक्टेयर में जू प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न प्रजाति के टाइगर, लेपर्ड सहित अन्य प्रजातियों के जानवर दिखाई देंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर हल्द्वानी में 1 टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के सरकार का लक्ष्य है जिसे जल्दी मुहूर्त रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप कुमाऊँ वन संरक्षक प्रशांत कुमार पात्रों, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य वन संरक्षक संदीप कुमार, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार बिष्ट,रेनू अधिकारी, साकेत अग्रवाल, दिनेश खुल्बे, विजय मनराल, मुकेश बेलवाल, नवीन भट्ट, दीपक पांडे, लक्ष्मण खाती, प्रकाश हरबोला, भावना शाह, प्रदीप बिष्ट, पान सिंह मेवाड़ी, प्रताप रैकवार, बालम बिष्ट, प्रकाश बिष्ट आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!