Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डउधमसिंह नगरनैनीताल

नैनीताल और उधम सिंह नगर के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने BSNL के अधिकारियों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2023, सोमवार, नैनीताल/उधम सिंह नगर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल और उधम सिंह नगर के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर भारतीय दूरसंचार निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 27 व द्वितीय चरण में 20 मोबाइल टावर लगाए जायेंगे।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल और उधम सिंह नगर क्षेत्र में लंबे समय से दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सेवा न होने के चलते लगातार ग्रामीण क्षेत्रों से मोबाइल टावर स्थापित किए जाने की माँग को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक की और पहाड़ों में नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में 4G मोबाइल टावर लगाए जाने की कार्रवाई की समीक्षा की।

बैठक में केंद्रीय मंत्री को बीएसएनएल के महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा टावर लगाए जाने की कार्यवाही को गति दी जा रही है। जिन स्थानों पर किसी भी मोबाइल टावर के सिग्नल नहीं आते उन स्थानों पर बाकायदा भूमि का चिन्हीकरण कर और क्षेत्र का सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। 2 चरणों में होने वाले इस कार्य में नैनीताल उधम सिंह नगर में पहले चरण में 27 मोबाइल टावर लगाए जायेंगे। जबकि दूसरे चरण में 20 मोबाइल टावर लगाए जायेंगे।

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पहाड़ों के दूर दराज इलाकों में संचार सेवा मजबूत किए जाने को लेकर पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया है। जिसके अंतर्गत नैनीताल उधम सिंह नगर क्षेत्र में बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी और नेटवर्क कनेक्टिविटी के अलावा कॉमन सर्विस सेंटर में इंटरनेट की बेहतर उपलब्धता हो, इन चीजों को ध्यान में रखते हुए तेजी के साथ बीएसएनल को मोबाइल टावर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कड़ी में अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि प्रथम चरण में तेजी के साथ 27 मोबाइल टावर लगाए जायेंगे, जबकि द्वितीय चरण में 20 मोबाइल टावर लगाए जाने हैं जिससे कि संचार सेवा पूर्ण रूप से त्वरित गति में सुचारू हो सके।

इस दौरान बैठक में महाप्रबंधक संजय कुमार उप प्रबंधक राजेश मुरारी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट महामंत्री नवीन भट्ट सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!