Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू कश्मीर की सुरक्षा को लेकर मनोज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उपराज्यपाल सिन्हा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दूसरे दौर की बैठक शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जम्मू कश्मीर की सुरक्षा को लेकर वहां के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दूसरे दौर की बैठक शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर की गई पहले दौर की उच्चस्तरीय बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल व जम्मू कश्मीर के डीजीपी (Director General of Police) दिलबाग सिंह भी शामिल हुए। इनके अलावा बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह ओर बीएसएफ प्रमुख पंकज सिंह भी शामिल हुए। बैठक जम्मू कश्मीर में हाल में ही हुए कश्मीरी पंडितों की हत्या को लेकर है। हाल में हुए आतंकी हमले में एक बैंक मैनेजर की हत्या हो गई विजय कुमार नामक बैंक मैनेजर को कुलगाम जिले में उनके आफिस के बाहर ही आतंकियों ने गोली मार दी।’

विदित रहे कि गुरुवार को भी कश्मीर में हिंदू बैंक कर्मचारी की हत्या के कुछ घंटों बाद ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इन अधिकारियों में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रा) के प्रमुख सामंत गोयल शामिल थे। बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने इंटरनेट मीडिया पर अपना बयान जारी कर बैंक शाखा प्रबंधक विजय कुमार की हत्या की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन ने गीदड़भभकी दी है कि जो भी कश्मीर के बहुसांख्यिकी चरित्र को बदलने में शामिल होगा, उसे अपनी जान गंवानी पड़ सकती है। यह हत्या उन गैर स्थानीय लोगों के लिए चेतावनी है जो यह सोचते हैं कि सरकार उन्हें कश्मीर में बसाएगी।

कश्मीर में रोजी-रोटी कमाने आए विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों ने वापस अपने घरों का रास्ता पकड़ लिया है। कोई बस में सवार होकर लौट रहा है तो कोई हवाई जहाज की टिकट खरीद रहा है। कई जगह प्रशासन ने कश्मीरी हिंदुओं को रोकने के लिए उनकी कालोनियों में आने जाने का रास्ता भी कथित तौर पर बंद कर दिया है। हालांकि प्रशासन कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों के निकलने की खबरों को निराधार बता रहा है, जबकि इंटरनेट मीडिया पर कई जगह कश्मीरी हिंदुओं ने सामान समेटकर कश्मीर से बाहर निकलने के अपने वीडियो भी अपलोड किए हैं।

22 दिन में सात टारगेट किलिंग

12 मई : आतंकियों ने बड़गाम के चाडूरा में कश्मीरी हिंदू क्लर्क राहुल भट्ट की आफ‍िस में हत्या कर दी थी।

13 मई : पुलवामा में पुलिसकर्मी रियाज अहमद ठोकर अपने घर के बाहर आतंकी हमले में बलिदान हो गए थे।

18 मई : बारामुला में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया, जिसमें सुंदरबनी के रंजीत सिंह की मौत हो गई थी।

24 मई : श्रीनगर के सौरा इलाके में आतंकियों ने पुलिसकर्मी सैफ कादरी की घर के बाहर हत्या कर दी थी।

25 मई : बड़गाम के हुशरु में आतंकियों ने महिला टीवी कलाकार अमरीना बट की हत्या कर दी।

25 मई : बारामुला के शराकवारा में पुलिसकर्मी मुदस्सिर अहमद एक मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे

31 मई : कुलगाम में दलित अध्यापिका रजनी बाला की हत्या।

02 जून : कुलगाम में देहाती बैंक की शाखा में आतंकी ने बैंक प्रबंधक विजय कुमार की गोली मारकर हत्या

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!