Breaking News :
>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन
ताज़ा खबरेंदेश

शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को निरस्त करने पर उठाए सवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। कश्मीर में हो रही हिंदुओं की हत्या को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर में वही हालात पैदा हो गए हैं जो 1990 के दशक में थे। शिवसेना नेता ने कहा कि भाजपा ने कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी की बात की थी और उसी के तहत हिंदुत्व के नाम पर वोट हासिल किए थे। जिसका अब कश्मीर की जनता को कोई फायदा होता नहीं दिखाई दे रहा है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को निरस्त करने पर भी सवाल उठाए। राउत ने कहा कि धारा 370 हटाने के बावजूद लोगों के जीवन में कोई सुधार नहीं हुआ है। सरकार को जल्द ही कुछ बड़ा कदम उठाना चाहिए।

जम्मू कश्मीर में टार्गेट किलिंग लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 12 घंटे में आतंकियों ने दो लोगों की जान ले ली है। इस दोरान आतंकियों ने बडगाम के दो गैर-कश्मीरियों को गोली मारी है। जिसमें बिहार के दिलखुश कुमार की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है। इससे पहले आतंकियों ने गुलगाम में बैंक मैनेजर की हत्या की थी।

टार्गेट किलिंग के चलते कश्मीर के लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं। पिछले 26 दिनों के अंतर्गत आतंकियों ने 10 लोगों की हत्या कर दी है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है। आतंकियों के इन हमलों के  बाद कुछ लोगों ने राज्य छोड़ दिया है, वहीं कश्मीरी पंडितों ने सामूहिक पलायन की बात कही है। इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह भी जम्मू कश्मीर की ताजा स्थिति पर चर्चा के लिए अहम बैठक करने वाले हैं।

विपक्षी दल भी अब भाजपा पर इसको लेकर लगातार हमले कर रहे हैं। कांग्रेस नेता अजय राय ने भी भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाएं हैं और गृहमंत्री शाह से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है संघ-भाजपा को सिर्फ कुर्सी से प्यार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!