Breaking News :
>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया, “खाद्य प्रसंस्करण विभाग उद्योगों को बढ़ावा देने के हर संभव कर रहा प्रयास”

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश केशहरी क्षेत्र में लोगों को शुद्ध पर्यावरण, जैविक उत्पाद, पोषण तत्वों से भरपूर विभिन्न सब्जियां, फल, मेडिसिनल प्लांट के साथ-साथ अन्य वायुमंडल को प्रदूषण रहित व आक्सीजन की मात्रा की उपलब्धता बनाए रखने के बारे में प्रश‍िक्षण द‍िया जाएगा। ये पौधे आप किस प्रकार से अपने घर की छत या बालकनी में स्थापित किए जा सकेंगे की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ-साथ किस प्रकार से उत्पादित फसलों के विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पाद अपने ही घर में तैयार किये जा सकते हैं, के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण विभाग उद्योगों को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास कर रहा है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से अधिक से अधिक रोजगार सृजन हो, इसके लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

क्षेत्रीय खाद्य अनुसंधान एवं विश्लेषण केंद्र लखनऊ की ओर से एक दिवसीय छत पर खेती व मूल्य संवर्धन प्रशिक्षण चार जून को दिया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे मशरूम उत्पादन व मूल्य संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण फूड सेफ्टी, न्यूट्रासिटिकल फूड प्रोडक्ट, प्रोबायोटिक फूड, गुड़ आधारित उत्पाद, खाद्य उत्पादों में मिलावट की जांच आदि संचालित किये जाते हैं। उसी के तहत शुद्ध पर्यावरण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अनुसार इच्छुक लाभार्थी अपना पंजीकरण प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर करा सकते हैं या संस्था की वेबसाइट पर पंजीकृत कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!