Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को दूरूस्त किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2022, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को दूरूस्त किए जाने हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने ऋषिकेश भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को शीतल पेयजल, बैठने, भोजन, टोकन वितरण, पंजीयन, प्रसाधन एवं सफाई आदि व्यवस्थायें बेहतर बनाने के साथ ही यात्रियों को विश्राम स्थल पर ही टोकन वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही विभिन्न संगठनों/संस्थानों से नवाचारी हेतु सहयोग करने की अपेक्षा की गई थी।

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में चारधाम यात्रा से जुड़ी प्रशासन की टीम द्वारा स्थानीय ट्रस्टी/संस्थाओं के गणमान्य के सहयोग से यात्रियों को सुव्यवस्थित रूप में निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है। वहीं एक ट्रस्टी द्वारा मात्र 05 रू० में यात्रियों को भरपेट भोजन कराया जा रहा है। यात्रियों को भोजन इत्यादि कराने में अनेक संस्थान एवं ट्रस्टी उत्साहित हैं, जबकि जल संस्थान द्वारा यात्रियों को सभी स्थानों में पेयजल आपूर्ति कराया जा रहा है। आईएसबीटी में पेयजल हेतु कैंपर, टैंकर, प्याऊ, आदि स्थापित कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। वहीं नगर निगम द्वारा आईएसबीटी परिसर में यात्रियों को बैठने हेतु बैंच आदि भी लगाये गए हैं तथा साफ-सफाई आदि कार्यों को भी सुव्यवस्थित रूप से किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने तैनात सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि बाहर से आने वाले चारधाम यात्रियों हेतु समुचित व्यवस्थाओं को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाए ताकि किसी भी यात्री को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो, इस बात को गम्भीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टोकन वितरण में यह ध्यान रहे कि यात्री अपने समूह के साथ पंजीकरण करा सकें ताकि कोई यात्री समूह के साथ यात्रा कर पाए।

जिलाधिकारी ने यात्रा ड्यूटी से जुड़े सभी कार्मिकों को अपनी दायित्वों को कार्य न समझकर बल्कि सेवा की भावना से निर्वहन करने को कहा। वहीं उन्होंने विभिन्न संस्थाओं/संगठनों द्वारा चारधाम यात्रा में आए यात्रियों के साथ नवाचार अपनाते हुए यात्रियों हेतु विभिन्न व्यवस्थायें बनाने में प्रशासन का सहयोग करने पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा अपेक्षा की अन्य संगठन भी इस प्रकार के सेवा भाव अपनाते हुए “अतिथि देवो भव” की हमारे देश परम्परा/सभ्यता का निर्वहन करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!