Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशपर्यावरणविदेश

इंडोनेशिया की ‘द्वेजेंद्र यूनिवर्सिटी’ और इंडिया की ‘सैन्गुईन वी केयर वेलफेयर सोसाइटी” के बीच हुआ एमओयू

दोनों देशों में शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और विरासत विनियम कार्यक्रमों पर दिया जायेगा जोर

‘एशिया फॉर अर्थ-2022 ग्लोबल कांफ्रेंस’ में डॉ० कंचन नेगी ने 17 देशों के प्रतिनिधियों के बीच भारत देश का प्रतिनिधित्व किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2022, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। इंडोनेशिया में आयोजित 1 जून से 3 जून तक ‘एशिया फॉर अर्थ-2022 ग्लोबल कांफ्रेंस’ में डॉ० कंचन नेगी ने 17 देशों के प्रतिनिधियों के बीच भारत देश का प्रतिनिधित्व किया।
पहले दिवस में डॉ० कंचन नेगी ने “सत्त भविष्य और हरित ऊर्जा की जागरूकता हेतु अलंकारिक संवेदनशीलता के माध्यम से पार सांस्कृतिक संचार का महत्व”, द्वितीय दिवस पर, “पार सांस्कृतिक संचार के माध्यम से अलंकारिक संवेदनशीलता को बढ़ाते हुए जलवायु परिवर्तन के लिए शमन और अनुकूलन क्रियाओं को आगे बढ़ाना” वहीं तीसरे दिवस पर, पर्यावरण संबंधी मुद्दों को समझने में शिक्षा, प्रबंधन और पर्यावरण सामाजिक विज्ञान में अलंकारिक संवेदनशीलता की भूमिका पर चर्चा की और इस ग्लोबल कांफ्रेंस के तीनों ही दिन “बेस्ट ओरेटर” का खिताब अपने नाम किया, जिसके पश्चात, डॉ० गेडे सेदाना, रेक्टर द्विजेन्द्र यूनिवर्सिटी बाली, डॉ० बैमबैंग सुगियोनो ऐपी, जनरल सेक्रेट्री इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एनवायरमेंटल रिलेशनशिप एंड सस्टेनेबिलिटी, मलांग इंडोनेशिया, डॉ जयंथा चैधरी , डॉ० बर्ट.जे. टुगा -प्रेसिडेंट नॉर्मल यूनिवर्सिटी फिलिपींस, रुद्रा भानु सत्पथी -फाउंडर टेक्नोरेट ग्रुप एवं डॉ० जयंता चैधरी फाउंडर ग्लोबल फोरम द्वारा डॉ० कंचन नेगी को उनके उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने कंचन नेगी की इस उपलब्धि पर शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि कंचन नेगी ने विदेशी धरती पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश एवं राज्य का मान सम्मान बढ़ाया है। उनके इस कार्य से अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी तथा अपने-अपने कार्य क्षेत्र में और अधिक मेहनत से कार्य कर देश का नाम रोशन करेंगी।

गौरतलब है कि सत्र के उपरान्त, डॉ० कंचन नेगी की संस्था, सेन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसाइटी और इंडोनेशिया की ‘द्वेजेंद्र यूनिवर्सिटी’ के बीच शिक्षा , संस्कृति, पर्यटन एवं विरासत विनियम कार्यक्रमों को बढ़ावा देने हेतु करार हुआ जिससे निश्चित ही दोनों देशों को बहुत लाभ मिलेगा।

डॉ० कंचन नेगी एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय सॉफ्ट स्किल्स एवं कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनर होने के साथ-साथ, रिसर्च एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट भी हैं, ये आपका बिजनेस सोलूशेंस की संस्थापिका हैं, सेन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापिका एवं अध्यक्षा हैं और उत्तराखंड हैरिटेज मीडिया की एडिटर इन चीफ हैं ,यही नहीं, ये दूरदर्शन में समाचार वाचक के साथ-साथ ही भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नियोजन एवं आई.ई.सी., रिसर्च और सर्वे के साथ-साथ डोक्युमेंटेशन (हिन्दी एवं अंग्रेजी) का कार्य भी करती हैं।
इन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बी.ए. होनर्स करने के बाद एम.ए. (मास कॉम), एम.ए. (इंग्लिश), एम.बी.ए. इन ह्यूमन रिसोर्सेस कर पत्रकारिता एवं जनसंचार में ही पी.एच.डी. की। इन्हें अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए अब तक 42 अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा गया है; जैसे, एशिया एक्सेप्शनल वुमन ऑफ एकसीलेंस अवार्ड, एशिया पेसिफिक एक्सीलेंस अवार्ड, इन्टरनेशनल ट्रेनर अवार्ड, राष्ट्रीय गौरव अवार्ड, मोस्ट इन्स्पिरेशनल वुमन अवार्ड, तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार, ग्लोबल बिजनेस आइकॉन अवार्ड, इन्फ्लुएन्शिल्य इंडियन अवार्ड, आउटस्टैंडिंग ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोफेशनल अवार्ड, महिला शक्ति सम्मान आदि।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!