Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
ताज़ा खबरेंदेश

यूक्रेन ने बंद की हवाई सीमा, बीच रास्ते से वापस लौटा एयर इंडिया का विमान

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2022, गुरुवार, नई दिल्ली। रूस के हमले का सामना कर रहे पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस बीच भारतीयों को वापस लाने के लिए कीव गया एयर इंडिया के एक विमान को बीच से ही वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार जैसे ही यूक्रेनी अधिकारियों ने नागरिक विमान संचालन के लिए देश के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था एयर इंडिया और केंद्र सरकार ने इसपर विचार करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद यह फैसला हुआ।

कीव से लौटे 182 भारतीय नागरिक

इस बीच कीव से यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान गुरुवार सुबह करीब 7.45 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरा। STIC समूह की निदेशक अंजू वरिया ने बताया कि उड़ान में 182 भारतीय नागरिक थे और उनमें से अधिकांश छात्र थे। बता दें कि यह समूह भारत में यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के लिए सामान्य बिक्री एजेंट (जीएसए) है। गौरतलब है कि हफ्तों तक चले तनाव के बाद रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा की। जिसके बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने “एयरमैन को नोटिस” जारी किया, जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानें नागरिक उड्डयन के लिए संभावित खतरे के कारण प्रतिबंधित की गई हैं।

कीव से लौटे एक एमबीबीएस छात्रा ने कहा, ‘मैं जहां रह रही थी वहां की स्थिति ठीक है क्योंकि वह जगह सीमा से दूर है। लेकिन हमारे दूतावास ने हमें जाने के लिए कहा ओर हम एडवाइजरी जारी होने के बाद वापस आए हैं। एक अन्य छात्र ने कहा कि “कल रात हमें यूक्रेन में 30 दिनों के लिए आपातकालीन स्थिति के बारे में एक संदेश मिला, इसलिए हम घर वापस आ गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!