Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

रूसी हमलों के बीच यूक्रेन ने रूस के 5 रूसी विमानों और 1 रूसी हेलीकाप्टर को मार गिराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2022, गुरुवार, नई दिल्ली। रूस के युद्ध के ऐलान के बाद यूक्रेन में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए धमाकों के बाद यूक्रेन में मार्शल ला लगा दिया गया है। इतना ही नहीं यूक्रेन के नागरिक इन हमलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं।

यूक्रेन के हालात पर विदेश मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग चल रही है। भारतीयों को निकालने के लिए आकस्मिक योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। हवाई क्षेत्र बंद होने को देखते हुए वैकल्पिक निकासी मार्गों को सक्रिय किया जा रहा है।

रूस के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मैं G-7 के नेताओं के साथ कल बैठक करूंगा और संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे सहयोगी एक साथ मिलकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। हम यूक्रेन और उनके लोगों को समर्थन और सहायता देना जारी रखेंगे

यूक्रेन का कहना है कि रूसी हमले में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स ने इसकी जानकारी दी है। रायटर्स के मुताबिक यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय का कहना है ब्रोवरी और कीव में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक के घायल होने की खबर मिली है और पूरे यूक्रेन में गोलाबारी हो रही है।

रूस और यूक्रेन के बीच हालात को देखते हुए डेनमार्क के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित अपने दूतावास को बंद कर दिया है। रायटर्स के अनुसार, डेनमार्क ने सुरक्षा का हवाला देते हुए दूतावास को बंद किया है। रायटर्स के मुताबिक रूस समर्थित अलगाववादियों ने दावा किया है कि उन्होंने यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में दो शहरों पर कब्जा कर लिया है।

यूक्रेन में बिगड़ते हालातों के बीच भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि स्थिति अभी खराब है, ऐसे में जहां हैं, वहीं रहें। लोगों से अपने घरों, हास्टल में ही रुकने को कहा गया है। जो लोग यूक्रेन की राजधानी कीव या वेस्टर्न कीव की तरफ गए हैं वे वापस अपने घरों की तरफ लौट जाएं।

रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा के बाद यूक्रेन के शहरों में विस्फोटों की आवाज सुनी गई है और हवाई हमले के बचने के लिए सायरन भी बजाए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, यूक्रेन में मार्शल ला का ऐलान कर दिया गया है। रूसी हमलों से बचने के लिए कीव में नागरिक शरण लेने के लिए भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की ओर जा रहे हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच हालात पर भारत सरकार पल-पल के हालात पर नजर रख रही है। सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार दोनों देशों के बीच तेजी से बदल रहे हालात पर करीब से नजर रख रही हैं। भारतीयों और छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जाएगा।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक रूस का कहना है कि उसने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है।यूक्रेन ने रूस के पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकाप्टर को मार गिराया है। रायटर्स के मुताबिक यूक्रेन की सेना का कहना है कि उन्होंने लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी लड़ाकू विमान और एक रूसी हेलीकाप्टर को मार गिराया है।

कोई देश बीच में आया तो अंजाम बुरा होगा : पुतिन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि जो कोई भी हमारे देश और हमारे लोगों के लिए खतरे पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

रूस पर लगे कड़े प्रतिबंध : यूक्रेन के विदेश मंत्री

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि अब रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाते हुए दुनिया को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा दुनिया भर के देश रूस को हर तरह से अलग-थलग कर दें और यूक्रेन के लिए हथियार, उपकरण वित्तीय और मानवीय सहायता प्रदान करें। अब यूरोप और दुनिया का भविष्य दांव पर है।

182 भारतीय नागरिकों को लेकर कीव से दिल्ली पहुंचा विशेष विमान

भारत में यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (UIA) का एक विशेष विमान 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!