Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

यूक्रेन के पढ़ रहे उत्तराखंड के छात्रों को लेकर उनके अभिभावक चिंतित

यूक्रेन में लगभग 300 उत्तराखंडी फंसे हुए हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया है। वहां रह रहे भारतीयों को वापस स्‍वदेश लाने की कोशिशें चल रहीं हैं। इस बीच उत्‍तराखंड के छात्र भी फंसे हुए हैं। यूक्रेन के हालात को देखते हुए वहां पढ़ रहे उत्तराखंड के छात्रों को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। वह विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर अपने बच्‍चों की जानकारी ले रहे हैं।

उत्तरकाशी जिले के 4 छात्र भी यूक्रेन में हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि चारों छात्रों के माता-पिता से उनकी बात हो चुकी है। चारों छात्र भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। उनके माता-पिता से नियमित संपर्क किया जा रहा है।

देहरादून के कोरोनेशन अस्‍पताल में कार्यरत डॉ० डी.पी. जोशी के बेटे अक्षत जोशी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। बालरोग विशेषज्ञ डॉ० डी.पी. जोशी अपने बेटे को लेकर चिंति‍त हैं। उन्‍होंने बताया कि गुरुवार की सुबह 7:00 बजे उनकी अक्षत जोशी से बात हुई थी। लेकिन अब अक्षत से बात नहीं हो पा रही है। जिसके बाद से वह लगातार अपने बेटे से बात करने की कोशिश कर रहे हैं।

अक्षत यूक्रेन के खारक्‍यू में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। वह एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र हैं। डॉ० डी.पी. जोशी ने बताया कि यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए तीन फ्लाइट भेजी गईं थीं, लेकिन बहुत भीड़ थी और टिकट भी बहुत महंगा था। उन्‍होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि यूक्रेन में फंसे उत्‍तराखंड के लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए समय रहते प्रयास करने चाहिए। उनका कहना है कि यूक्रेन में अभी करीब 300 उत्‍तराखंडी फंसे हुए हैं। सरकार को उन्‍हें निकालने के प्रयास तेज करने चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!