Breaking News :
>>मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या>>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू>>SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सपा-बसपा की सरकार होती तो ब्लैक हो जाती कोरोना वैक्सीन : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2022, गुरुवार, बाराबंकी। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने बाराबंकी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व की सपा और बसपा सरकारों पर खूब बरसे। उन्होंने कहा, पहले कांवड़ियों को रोका जाता था। दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नहीं होने दिया जाता था। बल्कि शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज हो जाता था। लेकिन, पांच साल से धूमधाम से यात्रा निकाली जा रही है। कांवड़िये शिवभक्ति में लीन होकर नया उत्तर प्रदेश बना रहे हैं। यह जनसभा रामनगर में बुढ़वल चीनी मिल के सामने पार्टी प्रत्याशी शरद कुमार अवस्थी के समर्थन में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा सरकार में अराजक तत्व दंगा करने कि हिम्मत नहीं जुटा सके, क्योंकि उन्हें पता है कि ऐसा करने पर पोस्टर चस्पा हो जाएंगे। तीसरे दिन वसूली की नोटिस भेज दी जाएगी, जिसे वह जिंदगी भर नहीं चुका पाएंगे।

डबल सरकार दे रही डबल राशन :  मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके, बोले- डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के सभी को फ्री राशन मिल रहा है। सपा सरकार में यह राशन उनके माफिया-गुर्गे बेच देते थे। बसपा सरकार में तो बहन जी के हाथी का पेट में ही समा जाता था। पांच साल में सबकुछ बेहतर करने का प्रयास किया और मौका मिलेगा तो यूपी को देश का सबसे अग्रणी राज्य बना देंगे। 

सपा-बसपा की सरकार होती तो ब्लैक हो जाती कोरोना वैक्सीन : मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने कोविड से बचाने के लिए वैक्सीन भेजी, जो सबको आसानी से मिल रही है। सपा-बसपा कि सरकार होती तो उसे भी बाजार में ब्लैक कर दिया जाता। मोदी की भेजी वैक्सीन प्रभावी है, इसलिए तीसरी लहर कब आयी और चली गई पता ही नहीं चला।

मुख्यमंत्री योगी ने बुढ़वल चीनी मिल के संचालन का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन के अंत में एक बड़ा वादा भी किया। उन्होंने कहा, इलाके की दु:खती रग पर मरहम लगाने की कोशिश की। हम जो कहते हैं वह करते हैं। हमने राम मंदिर बनवाने को कहा था बन रहा है। बुढ़वल चीनी मिल के संचालन का भरोसा दिया था। अनुपूरक बजट में मंजूरी दे दी है। टेंडर प्रक्रिया भी हो गई है। सरकार बनने के एक साल में मिल संचालित करवाकर यहां के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!