Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरें

“उद्योगों को सरकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ मिले इसके लिए सभी अधिकारी सक्रियता से कार्य करें” : मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 29 जून 2020, हल्द्वानी (सूचना)। सर्किट हाउस में उद्योग मित्र की बैठक लेते हुये मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि उद्योगों को सरकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ मिले इसके लिए सभी अधिकारी सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोरोना कोविड-19 के कारणों से उद्योग काफी समय बन्द रहे हैं, जिससे उद्योगों को भी काफी हानि उठानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि एक छतरी के नीचे उद्यमियों को समय से लाभ देना हमारा उददेश्य है।

बैठक में उद्यमियों द्वारा राज्य कर वैट रिफंड से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों पर कार्यवाही करने की मॉँग उठाई गई। जिस पर सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2016-17 के दावोें पर सत्यापन की कार्यवाही गतिमान है, इसके उपरान्त 2017-18 के प्रकरणों की कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने लम्बित प्रकरणों का सत्यापन करते हुये वैट रिफंड कराने के निर्देश दिये साथ ही उद्योग मित्र की बैठक का हवाला देते हुये पत्र आयुक्त राज्यकर भेजने के निर्देश जीएम डीआईसी को दिये। हिमालयन चैम्बर ऑफ़ कामर्स द्वारा उत्तराखण्ड शासन की स्टोन क्रेशर नीति में स्टोन क्रेशर के साथ ही पल्वराइजर को भी सम्मलित कर लिया गया है। नीति में पल्पराइजर को सम्मलित नहीं करने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह नीतिगत मामला है, इस फोरम के माध्यम से शासन को इस बावत पत्र प्रेषित करने के निर्देश जीएम डीआईसी को दिये। रामनगर के ग्राम क्यारीखाम से खिचडी नदी पर नवनिर्मित पुल से मैसर्स कार्बेट वाइल्ड आइरिस रिसोर्ट तक 1.20 किमी. सडक मार्ग विस्तारित करने का अनुरोध किया गया। जिस पर अधिशासी अभियन्ता लोनिवि ने बताया कि विस्तारिकरण हेतु प्रथम चरण का 1.20 किमी. का 76.95 लाख का आंगणन प्रस्ताव कार्यवाही हेतु भेजा गया हैै।
उद्यमियों ने स्टोन के्रशर नीति मे शिथिलता बरतते हुये पल्वराइजरों का लाइसैंस जिलाधिकारी स्तर से जारी किये जाने के अनुरोध के साथ ही लाइसैंस व भण्डारण के लिए पृथक-पृथक आवेदन की नीति के स्थान पर एक ही आवेदन पत्र पर बनाने तथा आवेदन शुल्क को भी कम करने का अनुरोध बैठक मे किया गया। जिस मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यमियों का अनुरोध पत्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश जीए डीआईसी को दिये। उद्यमी वुडक्राप्टर्स ने भारत सरकार के द्वार औद्योगिक ईकाइयोें का दिये जाने वाले अतिरिक्त ऋण पर राज्य सरकार द्वारा ब्याज सबसीडी प्रदान किये जाने के सुझाव के साथ ही अनुरोध किया, जिसे मुख्य विकास अधिकारी ने शासन केा प्रेषित करने के निर्देश जीएम डीआईसी को दिये।

बैठक में अध्यक्ष हिमालय चैम्बर ऑफ़ कामर्स आरसी बिन्जौला, सचिव मनोज डागा,पूर्व अध्यक्ष एवं उद्यमी बीके लाहोटी, उपाध्यक्ष चैम्बर उमेश डालाकोटी, उद्यमी भोलानाथ केसरवानी, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी एमएस जंगपांगी,सहायक आयुक्त राज्यकर उर्मिला पिंचा,अधिशासी अभियन्ता लोनिवि एबी काण्डपाल,महेन्द्र कुमार, विद्युत अमित आनन्द,आरओ प्रदूषण डॉ० आरके चतुर्वेदी सहित अनेेक अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!