Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा स्वास्थ्य महकमे द्वारा डेंगू तथा मलेरिया से निपटने के लिए की गई तैयारियों तथा तैयार माइक्रो प्लान की की गई समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 29 जून 2020, हल्द्वानी (सूचना)। कोरोना संकमण के बीच डेंगू व मलेरिया की आहट को दृष्टिगत रखते हुये जिला प्रशासन द्वारा कवायद शुरू कर दी है। स्वास्थ्य महकमे द्वारा डेंगू तथा मलेरिया से निपटने के लिए की गई तैयारियों तथा तैयार माइक्रो प्लान की समीक्षा सोमवार की देर सायं जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विगत वर्ष हुये डेंगू के इतिहास का अध्ययन कर अभी से ही कार्य शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा जनित रोग डेंगू तथा मलेरिया कोविड 19 के समानान्तर अस्तित्व में रहेंगे, ऐसे में डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए विशेष जागरूकता अभियान जनमानस के बीच शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू के बचाव के लिए क्या करना है क्या नहीं करना है की जानकारी घर-घर आशा कार्यकत्रियोें के माध्यम से की जाए।
उन्होंने बैठक मे उपस्थित नगर निगम तथा नगर निकायों के अधिकारियों से कहा कि वर्षाकाल प्रारम्भ हो चुका है ऐसे में सभी नालों की सफाई तथा दैनिक सफाई व्यवस्था चरणबद्व तरीके से की जाए। उन्होंने कहा कि सभी वार्डो में युद्व स्तर पर फागिंग का कार्य किया जाए, इन कार्यो का अनुश्रवण व्यक्तिगत तौर पर मुख्य नगर अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारियों द्वारा किया जाए। सभी नगर पालिकायेें आवश्यकतानुसार फागिंग मशीन तथा स्पेयर क्रय कर लें।
उन्होंने कहा कि आवश्कतानुसार सुशीला तिवारी चिकित्सालय तथा बेस चिकित्सालय मे एलिजा के किट तथा रैपिड टैस्ट किटों की व्यवस्था अभी से कर ली जाए। उन्होने सीएमओ डॉ० भारती राणा से कहा कि वह शासन से पत्राचार कर कम से कम पांच हजार रैपिड टैस्ट किटो की व्यवस्था सुनिश्चित कर लेें।
बैठक मे मौजूद राजकीय चिकित्सालयों के प्रमुख चिकित्साधीक्षकों से उन्होने कहा कि अस्पतालों के डेंगू वार्ड तथा डेगू आइसोलेशन वार्ड 7 जुलाई तक तैयार कर लिये जाएं। उन्होंने कहा कि डेंगू के बढते हुये मरीजों की संख्या को देखते हुये डेंगू के मरीजों का ईलाज कोविड 19 के लिए अधिगृहित किये प्राइवेट अस्पतालोे मे भी किया जायेगा। उन्होने कहा कि बेस तथा सुशीला तिवारी की पैथोलाॅजी लैब हर समय सक्रिय रहेंगी तथा डेंगू के सैम्पलों का तत्परता के साथ परीक्षण करेंगी।
जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० रश्मि पंत से कहा कि प्राइवेट पैथौलाॅजी लैब में डेंगू के सैम्पलोे का टैस्टिंग की दरें अभी से पैथोलाजी संचालकों के साथ बैठक कर निर्धारित कर लें। टैस्टिग के नाम पर प्राइवेट पैथौलाजी द्वारा लूट-खसोट सहन नहीं की जायेगी।
उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जलसंस्थान विशाल सक्सेना से कहा कि जल संस्थान के जितने भी पेयजल आपूर्ति के टैंक है उनकी युद्व स्तर पर सफाई करा लें तथा पेयजल आपूर्ति से पहले पानी का क्लोरोनाइजेशन भी अवश्य करायें।
बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम सीएस मर्तोलिया, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज डॉ० सीपी भेसौडा, चिकित्साधीक्षक एसटीएच डॉ० अरूण कुमार जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० मनोज कुमार,प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा0भागीरथी जोशी,डॉ० हरीशलाल, डॉ० बीडी जोशी, उपजिलाधिकारी विवेक राय, जिला मलेरिया अधिकारी अर्जुन सिह राणा,एसीएमओ डॉ० टीके टम्टा, वरिष्ठ पैथोलाजिस्ट डॉ० ऊषा भटट आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!