Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

कुमाऊॅ मण्डलायुक्त अरविन्द सिंह हृयांकी ने कुमाऊॅ मण्डल के जिलाधिकारियों व अन्य अधिकाारियों से नदियों के पुर्नजनन अभियान की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 29 जून 2020, अल्मोड़ा (सू० वि०)। जनपद अल्मोड़ा के दो दिवसीय भ्रमण पर आये कुमाऊॅ मण्डलायुक्त अरविन्द सिंह हृयांकी ने आज विडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से कुमाऊॅ मण्डल के जिलाधिकारियों व अन्य अधिकाारियों से नदियों के पुर्नजनन अभियान की समीक्षा की। आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को उनके जनपदों में एक-एक नदियों को पुर्नजीवित करने के लिये दिये गये लक्ष्य में अभी तक की गयी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। आयुक्त ने बताया कि नदियों के पुर्नजनन के लिये ‘कुमाऊ मण्डल नदी पुर्नजनन समिति’ बनायी गयी है जिसका इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनपद अल्मोड़ा में कोसी नदी को पुर्नजीवित करने का जो अभियान चलाया गया है इस अभियान की देश व प्रदेश में सराहना की गयी है। अन्य जनपद इस अभियान से सीख लेकर जल संरक्षण व नदी पुर्नजनन अभियान के अन्तर्गत कार्य करें। आयुक्त ने कहा कि यह दीर्घकालीन योजना है इसके लिये जरूरी हो जाता है कि ऐसे कार्याें की योजना बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। जितनी बेहतर हमारी योजना होगी उसके दूरगामी परिणाम उतने ही सुखद होंगे। इसके अलावा मानीटरिंग के कार्य को भी प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि किये गये कार्यों की नियोजित माॅनीटरिंग अभियान को सफल बना सकती है।
आयुक्त ने कहा कि जनपद बागेश्वर में गरूड़ गंगा व नैनीताल द्वारा शिप्रा नदी व जनपद उधमसिंह नगर में कल्याणी नदी को पुर्नजीवित किये जाने हेतु कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि जनपद चम्पावत में गौड़ी गण्डक, पिथौरागढ़ में रई व को पुर्नजीवित किये के लिये प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने दोनों जनपदों को कार्य योजना के लिये यथाशीध्र निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि इसके लिये तकनीकी सहयोग प्रो० जे.एस. रावत से सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण मा० मुख्यमंत्री व भारत सरकार की प्राथमिकताओं में एक है इसे ध्यान में रख कर जल-संरक्षण व संर्वद्धन के कार्याें को गम्भीरता से लें।
इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कोसी पुर्नजनन के तहत किये गये कार्याें के बारे में जानकारी देते हुये वर्ष 2020-21 की कार्य योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कुजंगढ नदी को पुर्नजीवित किये जाने की कार्य योजना रखी गयी है। उन्होंने विस्तार पूर्वक किये गये कार्याें के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व पर कुंजगढ नदी के रिचार्ज जोन में पौधारोपण किया जायेगा। वीसी में एनआरडीएमएस के प्रो० जे.एस. रावत ने पीपीटी के माध्यम से कोसी नदी व अन्य जनपदों द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रो० रावत ने आयुक्त को प्रस्तावित कुंजगढ नदी पुर्नजनन योजना का शोध पत्र भी सौंपा। उन्होंने मैकेनिकल ट्रीटमेन्ट पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही।
वहीं पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के वैज्ञानिको द्वारा भी भागीदारी की गई। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० जगदीश कुनियाल ने विभिन्न जिलों हेतु बनाये जा रहे पर्यावरणीय प्लान की प्रस्तुति दी। वैज्ञानिक डॉ० वसुधा अग्निहोत्री ने कोसी में किये जा रहे रिचार्ज जोन अध्ययन की जानकारी दी। इस अवसर पर कुमाऊ मण्डल के सभी जिलाधिकारियों ने नदी पुर्नजीवन के बारे में की गयी कार्यवाही की जानकारी दी। इस वी.सी. में वन संरक्षक प्रेम कुमार, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!