Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित की गई टनल/केविटी पार्किंग निर्माण सम्बन्धी बैठक

एनएच परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी, 2023, बुधवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में टनल/केविटी पार्किंग निर्माण के संबंध में ऋषिपर्णा सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं टीएचडीसी, एनएच, यूजेवीएनएल, आरवीएनएल, एनएचएआई, टीएचआईडीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणधीन कार्यों के दौरान डंपिंग जोन हेतु चिन्हित किए गए स्थानों पर मक डंपिंग के बाद पार्किंग आदि बनाये जाने की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए आख्या दें। उन्होंने उप जिलाधिकारी विकासनगर उपजिलाधिकारी डोईवाला को अपने-अपने क्षेत्रों में पार्किंग की संभावनाओं के संबंध में परिवहन विभाग पुलिस एनएच, लोनिवि, के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुए पार्किंग की संभावनाओं के दृष्टिगत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने एनएच परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया कि बल्लपुर से पांवटा सड़क निर्माण हेतु प्राप्त धनराशि के सापेक्ष 186 करोड़ रूपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने मुआवजा वितरण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही रोस्टरवार आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जानकारी देते हुए बताया गया कि भूमि अधिग्रहण का अधिकतर कार्य पूर्ण हो चुका है जिस पर जिलाधिकारी ने शेष अधिग्रहण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए नियमानुसार मुआवजा वितरण करते रहने के निर्देश दिए। साथ ही उप जिलाधिकारी विकासनगर को निर्देशित किया कि निस्तारित प्रकरणों को शीघ्र विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी को प्रेषित करना सुनिश्चित करें, जिससे मुआवजा वितरण कार्यवाही में तेजी लाई जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के. बरनवाल, विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी के.एस नेगी, आरवीएनएल से सुमित जैन सहित एनएचएआई, एनएच के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला युक्ता मिश्रा सहित यूजेवीएनएल से मनोज केसरवानी, हेमन्त कुमार श्रीवास्तव, टीएचडीसी से नीरज अग्रवाल आदि संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!