Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेहरादून

सराहनीय पहल : मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने ठंड से बचने के लिए बच्चों को वितरित किये ट्रैक-सूट

संगठन द्वारा मानवाधिकार का मुख्य कार्य गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करना है : जस्टिस राजेश टंडन

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन निरंतर जनसेवा में लगा रहता है : मोहित जैन

संगठन के समस्त पदाधिकारियों को मैं बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनायें देता हूँ और इनके द्वारा किए गए कार्यों का कोई सानी नहीं है : सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

“मैं संगठन के साथ हमेशा खड़ा हूँ” : कर्नल आईपीएस वालिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी, 2023, बुधवार, देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा दीप लोक स्थित श्री राम मंदिर में ठंड से बचने के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यम रूप से मानवाधिकार संगठन के मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन, मुख्य अतिथि मोहित जैन, भारतीय जनता पार्टी केमहानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, चेयरमैन सचिन जैन, अति विशिष्ट अतिथि कर्नल आईपीएस वालिया, विशिष्ट अतिथि प्रिया गुलाटी (तेजस्विनी ग्रुप) ने सिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्षा मधु जैन ने द्वारा की गयी।

इस अवसर पर जस्टिस राजेश टंडन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन द्वारा मानवाधिकार का मुख्य कार्य गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करना है, जिसके अंतर्गत मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन समय-समय पर छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट, टी शर्ट, स्टेशनरी, जूते-जुराब इत्यादि वितरित करता रहता है। इसके अलावा उनके मानसिक विकास हेतु समय-समय पर प्रतियोगितायें कराता रहता है और उन को पुरस्कृत भी करता है, जिसके लिए मैं चेयरमैन सचिन जैन एवं अध्यक्षा मधु जैन और समस्त टीम को बधाई और शुभकामनायें देता हूँ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित जैन ने कहा कि ऐसी बहुत सी संस्थायें हैं जिनके नाम हैं लेकिन काम नहीं है, लेकिन मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन निरंतर जनसेवा में लगा रहता है। पिछले कई सालों में संगठन ने अनेकों कार्यक्रमों के जरिए लोगों स्कूलों को बच्चों को लाभ पहुँचाया है। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे इस सुंदर कार्यक्रम मेंआने का मौका मिला।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन के समस्त पदाधिकारियों को मैं बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनायें देता हूँ और इनके द्वारा किए गए कार्यों का कोई सानी नहीं है। इनके द्वारा किए गए कार्यों से अन्य लोग भी प्रेरणा लेते हैं और कार्य करते हैं।

इस अवसर पर कर्नल आई.पी.एस. वालिया ने संगठन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मैं संगठन के साथ हमेशा खड़ा हूँ।

कार्यक्रम में विशेष गौरव जैन (डायरेक्टर कोर इंटरनेशनल), चतर सिंह नेगी, अजय जैन सीए, अरोड़ा, एनके गुप्ता, शब्दावली कौशिक, राजेंद्र कुमार जैन, लोकेश गुप्ता, जितेंद्र डंडोना, विशंभर नाथ बजाज, अंकित जैन, संदीप जैन (बड़े गाँव वाले), राजीव जैन, संदीप जैन (रामपुर) बीना जैन (जैन कॉलोनी), आशु जैन, एस.पी. सिंह आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, कुलदीप विनायक, हरीश कटारिया, स्कूल प्रधानाध्यापक अब्दुल वाजिद स्कूल, शिक्षिकायें प्रमोद गुप्ता मोजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!