Breaking News :
>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक

गंगा एवं इसकी प्रमुख नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने पर हुई चर्चा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी, 2023, गुरूवार, रुद्रप्रयाग। गंगा नदी एवं इसकी प्रमुख नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवस्थित नदियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नदियों में किसी भी दशा में आम जनमानस द्वारा कूड़ा-करकट न फेंका जाए, इस पर सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत कड़ी निगरानी रखें। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के घाटों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि नदियों के संवर्धन एवं सरंक्षण के लिए नदियों के किनारे वृहद वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए उन्होंने आवश्यक प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा नवनिर्मित सड़कों एवं अन्य सड़कों में भी वृक्षारापेण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को भू-स्खलन क्षेत्रों में चैकडैम तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नदी के किनारे यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी तरह का अतिक्रमण किया जा रहा है उसके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें एवं जिन व्यक्तियों द्वारा नदी में कूड़ा डाला जाता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा पृथीकरण की कार्यवाही का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाए तथा समस्त अधिशासी अधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने निकायों के वार्डों में भ्रमण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ को निर्देश दिए हैं कि कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड हेतु चयनित की गई भूमि के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु प्रभागीय वनाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए इस पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं तथा सभी सफाई कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से वर्दी उपलब्ध कराई जाए बिना वर्दी के कोई भी सफाई कर्मचारी न रहे। इसके साथ ही उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों को आई कार्ड निर्गत करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्वजल को निर्देश दिए हैं कि कूड़ा निस्तारण हेतु उनके द्वारा मयाली एवं मनसूना में लगाए जा रहे कंपेक्टर मशीनों का कार्य 31 जनवरी, 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करते हुए कंपेक्टर मशीनों का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह का विलंब न किया जाए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधिशासी अभियंता सिंचाई केदारनाथ राजेश नौटियाल, लोनिवि जीएस रावत, अधि. अधि. नगर पालिका सुशील कुमार कुरील, नगर पंचायत केदारनाथ हर्षवर्धन, सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग वीके देवरानी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!