Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालताज़ा खबरें

टिहरी झील महोत्सव-2023 के आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी डाॅ० सौरभ गहरवार ने अधिकारीयों के साथ की चर्चा

झील महोत्सव-2023, 10 मार्च से 12 मार्च, 2023 तक नई टिहरी एवं कोटी कालोनी टिहरी में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी द्वारा महोत्सव के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ किया गया कोटी कालोनी क्षेत्र का निरीक्षण।

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी, 2023, गुरूवार, टिहरी। टिहरी झील महोत्सव 2023 के आयोजन को लेकर बुधवार को देर सांय जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी डाॅ० सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में टिहरी झील महोत्सव के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों सहित समस्त व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया टिहरी झील महोत्सव-2023, 10 मार्च से 12 मार्च, 2023 तक नई टिहरी एवं कोटी कालोनी टिहरी में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत आध्यात्मिक प्रकाश, स्थानीय लोक संस्कृति एवं इंडो वेस्टर्न कार्यक्रम के साथ ही योगा, मैराथन, खेल, साईकिल प्रतिस्पर्धा, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय परिधान शाॅ, लाइट एण्ड साउण्ड शाॅ, फिल्म एवं फूड फेस्टिवल, हाॅट इयर बैलून, पैराग्लाइडिंग, जेटी पर इवनिंग कार्यक्रम आदि कई कार्यक्रम किये जाने प्रस्तावित हैं। इसी के अनुसार सभी अधिकारियों को प्लान आउट करने के निर्देश दिये गये। कार्यक्रम स्थल पर किट जोन, एल्डर जोन, फिशिंग जोन, स्लाइड शाॅ गैलरी, रेस्ट/चेंजिंग रूम, प्रवेश बिन्दु पर सहायता केन्द्र, सेल्फी प्वाइंट बनाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

जिलाधिकारी द्वारा द्वारा समस्त कार्यक्रम आयोजन का मेप बनाने, ड्रोन सर्वे करने तथा जोन वाइज साइनेज लगाने हेतु अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग टिहरी को निर्देशित किया गया। डीटीडीओ को निर्देशित किया गया कि वाट्सएप ग्रुप बनाकर कार्यक्रमों को लेकर सभी अधिकारियों से 25 जनवरी, 2023 तक सुझाव प्राप्त कर लें। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु स्कूल स्तर पर समिति गठित कर कुछ अच्छे कार्यक्रम उपलब्ध करायें।
महोत्सव में प्रतिस्पर्धा संबंधी व्यवस्था व लोगो डिजाइन हेतु एसडीएम एवं डीटीडीओ को, एक कार्यक्रम स्थल से दूसरे कार्यक्रम स्थल तक वाहन व्यवस्था एवं वाहन में गाईड की व्यवस्था हेतु एआरटीओ एवं डीटीडीओ को, खेल आयोजन हेतु डीओ पीआरडी एवं क्रीड़ा अधिकारी को, फूड स्टाॅल हेतु पूर्ति विभाग को, पेयजल व्यवस्था हेतु जल संस्थान को साफ-सफाई व्यवस्था हेतु ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही निमंत्रण पत्र, सर्टिफिकेट, गिफ्ट, मोमेंटो, प्रचार-प्रसार आदि अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा महोत्सव के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ कोटी कालोनी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

बैठक में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम अपूर्वा सिंह, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक वी.के. ढौंडियाल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान टिहरी सतीश नौटियाल, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.