Breaking News :
>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपिथौरागढ़

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने विकासखंड मूनाकोट के ग्राम भटेड़ी पहुँचकर ग्रामीणों के द्वारा किए जा रहे स्वरोजगार परक कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के स्वरोजगार परक कार्यों की प्रगति को देखकर प्रसन्नता जाहिर की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी, 2023, बुधवार, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने विकासखंड मूनाकोट के ग्राम भटेड़ी पहुँचकर ग्रामीणों के द्वारा किए जा रहे स्वरोजगार परक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनके द्वारा किए जा रहे स्वरोजगार परक कार्यों, स्वरोजगार परक कार्यों से होने वाली आय तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभों आदि के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ग्राम भटेड़ी के कृषक लाल सिंह गोबाड़ी द्वारा चलाए जा रहे पोल्ट्री फार्म, मत्स्य तालाब एवं पॉलीहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया! इस दौरान कृषक लाल सिंह गोबाड़ी ने बताया कि उन्हें पोल्ट्री व्यवसाय से लगभग रुपए 2 लाख 50 हजार व मत्स्य व्यवसाय से रुपए 40 हजार सालाना आय, जबकि सब्जी उत्पादन से रुपए 10 हजार मासिक आय प्राप्त हो रही है।

जिलाधिकारी ने कृषक राजेंद्र सिंह के मत्स्य तालाब, पोल्ट्री फार्म, आलू की खेती आदि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कृषक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें पोल्ट्री व्यवसाय से रुपए 2 लाख, दुग्ध व्यवसाय से रुपये 60 हजार, आलू उत्पादन से रुपए 30 हजार एवं मत्स्य व्यवसाय से रुपए 20 हजार सालाना आय प्राप्त हो रही है।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण कौशल सिंह के पनीर, खोया व मिष्ठान व्यवसाय का भी स्थलीय निरीक्षण किया! इसके अलावा जिलाधिकारी ने मोहन सिंह के लीची उत्पादन, टेक बहादुर व हुकुम सिंह के आलू उत्पादन कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया! जिलाधिकारी ने ग्राम भटेड़ी के पोल्ट्री ग्रोथ सेंटर का भी स्थलीय निरीक्षण किया! इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पशुपालन, कृषि, उद्यान, उद्योग, विकास, डेयरी आदि विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है! जिसका लाभ उठाकर वे अपने स्वरोजगार परक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे उनकी आर्थिकी में सुधार हो रहा है।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के स्वरोजगार परक कार्यों की प्रगति को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने ग्रामीणों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा अन्य किसानों को भी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए कहा।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी योगेश भारद्वाज, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, ग्राम प्रधान भटेड़ी नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!