Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

चुनाव से पहले त्रिवेंद्र के मास्टर स्ट्रोक से विपक्ष हुआ असहज

देहरादून। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य सरकार के अधीन सभी सेवाओं के समूह ग के सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति में राज्य के स्थायी निवासियों को प्राथमिकता देने का फैसला कर मास्टर स्ट्रोक खेल डाला। माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले का दूरगामी असर होगा। खासकर, रोजगार को लेकर स्थानीय युवाओं के समक्ष जो संकट आ खड़ा हुआ था, उससे अब उन्हें काफी हद तक राहत मिल गई है। यही नहीं, आर्थिक आधार पर कमजोर सवर्णो को दस फीसद आरक्षण भी सरकार ने लागू कर दिया है।

स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए अब राज्य सरकार के अधीन सभी सेवाओं के समूह ग के सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति में राज्य के स्थायी निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परिधि के अंतर्गत तथा लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर समूह ग के सीधी भर्ती के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए वही युवा पात्र होगा, जिसने अपनी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अथवा इनके समकक्ष स्तर की शिक्षा उत्तराखंड में स्थित मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्राप्त की होगी।

दरअसल, सरकार ने स्थानीय युवाओं को समूह ग भर्ती में वरीयता देने के उद्देश्य से सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण का प्रावधान किया था, जिसे हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था। राज्य सरकार पर स्थानीय युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मुहैया कराने के लिए इसके बाद से लगातार दबाव पड़ रहा था। विपक्ष इसे राजनैतिक मुद्दा बनाए हुए था।

राज्य में युवा मतदाताओं की संख्या खासी है। यही नहीं, इनमें बेरोजगार युवाओं का आंकड़ा ही ज्यादा है। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के मौके कम होने से उनका सरकार के प्रति रोष लाजिमी था। यही वजह रही कि सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यह अहम फैसला कर मास्टर स्ट्रोक खेल डाला।

महत्वपूर्ण बात यह रही कि बुधवार को कैबिनेट द्वारा इस फैसले पर मुहर लगाए जाने के साथ ही राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णो के लिए दस फीसद आरक्षण भी लागू कर दिया। युवा वर्ग और रोजगार से जुड़े दो महत्वपूर्ण फैसलों के एक ही दिन धरातल पर उतरने से सरकार की छाती चौड़ी होना स्वाभाविक ही है। दिलचस्प बात यह कि अभी तक इस मुद्दे पर लगातार हमलावर रहा विपक्ष अब कुछ कह पाने की स्थिति में स्वयं को नहीं पा रहा है।

पलायन रोकने में मिलेगी मदद 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक इस निर्णय से राज्य से होने वाले युवाओं के पलायन को रोकने में मदद मिलेगी तथा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो पाएंगे। राज्य के युवाओं के व्यापक हित में राज्य सरकार की यह पहल निश्चित रूप से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को राज्य की मुख्य धारा से जोड़ने में भी मददगार होगी।

इंदिरा ने दिया ये बयान 

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार अभी तक समूह ग के पदों पर नियुक्ति नहीं कर पा रही है। सरकार समूह ग के पदों पर अर्हता स्थानीय दृष्टि से तय नहीं कर पा रही है। सरकार को इस अर्हता को केवल स्थानीय करना चाहिए।

गलती में किया सुधार 

यूकेडी के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर भट्ट के मुताबिक अभी इस निर्णय की स्पष्ट जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो सरकार ने गलती में सुधार किया है। इस तरह की गलती दोबारा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *