Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
देश

LIVE: राहुल गांधी बोले- वो कायर हैं और कांग्रेसी शेर के बच्चे, 2019 में पक्का हराएंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2019 में नरेंद्र मोदी को हराने जा रही है। राहुल गांधी ने यहां दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी की साख की धज्जियां उड़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में नफरत फैलाकर राज नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी के साथ-साथ आरएसएस और संघ प्रमुख मोहन भागवत पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी भी देश के पीएम को तोड़ने वाला नहीं, जोड़ने वाला होना चाहिए, नहीं तो ऐसे पीएम को हटा देना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस नागपुर से देश चलाना चाहता है।

राहुल गांधी ने यहां भाजपा पर संस्थाओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि भाजपा वालों को लगता है कि वे देश से भी बड़े हैं। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार जज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कह रहे हैं कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। राहुल ने आगे कहा कि अब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सुप्रीम कोर्ट को अपना काम नहीं करने दे रहे हैं। गौरतलब है कि भाजपा और संघ लगातार राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट पर देरी करने का आरोप लगा रहे हैं।

यह देश किसी एक का नहीं
राहुल गांधी ने कहा कि यह देश किसी एक धर्म या जाति के लोगों का नहीं है। इसे बनाने में सभी अल्‍पसंख्‍यक समुदायों का योगदान रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप अगर आईआईटी, आईआईएम की आत करेंगे तो आपको मौलाना आजाद की बात करनी होगी। वो देश पहले शिक्षा मंत्री थी और मुस्‍लिम थे। अंतरिक्ष कार्यक्रमों की बात करेंगे तो आपको विक्रम साराभाई की बात करनी होगी, वो जैन थें। अगर आप उदारीकरण की बात करेंगे तो आपको मनमोहन सिंह जी की बात करनी होगी, वो सिख हैं। अगर आप 1971 के जीत की बात करेंगे तो आपको मानेकशॉ की बात करनी होगी, वे पारसी थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!