Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मनोरंजन

Manikarnika Box Office Collection: रानी झांसी का संघर्ष जारी, मणिकर्णिका अब इतने करोड़

मुंबई। कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झांसी अपनी रिलीज़ के 12वें दिन फिर फिसली जिससे फिल्म के 100 करोड़ तक पहुँचने में थोड़ा झटका लगा है। अंग्रेजों से अपनी झाँसी को बचाने के लिए मणिकर्णिका ने जिस तरह का संघर्ष किया है उसी तरह कंगना रनौत को भी बॉक्स ऑफ़िस पर जोर लगाना पड़ रहा है ।

झांसी की रानी के जीवन पर बनी फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ 12 दिन यानि इस मंगलवार को 2 करोड़ 5 लाख रूपये का कलेक्शन किया और अब कुल कमाई 80 करोड़ 95 लाख रूपये हो गई हैl कंगना की ये फिल्म हालांकि कुछ सुस्त हुई है और अब ये आशंका है कि फिल्म का जिस तरह का ट्रेंड है, क्या फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को इस वीकेंड तक छू पाएगी l गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज़ हुई ये रानी झांसी बायोपिक इस साल की पहले वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म को पहले तीन दिन में 42 करोड़ 55 लाख रूपये का कलेक्शन मिला और पहले हफ़्ते में 61 करोड़ 15 लाख रूपये। मणिकर्णिका ने 8 करोड़ 75 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी । फिल्म को पहले पांच दिन में 50 करोड़ और उसके अगले पांच दिनों में 26 करोड़ के आसपास की कमाई हुई है ।

मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झाँसी को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु के डब वर्जन के साथ रिलीज़ किया गया l फिल्म देश में शुरुआत में 3000 और ओवरसीज में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गयाl 110 करोड़ रूपये की लागत(प्रचार खर्च छोड़ कर) से बनी मणिकर्णिका की कहानी बाहुबली के लेखक के वी विजयेंद्र प्रसाद ने इस फिल्म की कहानी लिखी है और राधाकृष्ण जगरलमुडी यानि कृष ने भी इस फिल्म का निर्देशन ( बीच में छोड़ कर चले जाने के कारण कंगना ने कमान संभाली) किया है।

फिल्म में अतुल कुलकर्णी ने तात्या टोपे, जिशु सेनगुप्ता ने गंगाधर राव, डैनी डेन्जोंपा ने गुलाम गौस खान, सुरेश ओबराय ने पेशवा बाजीराव, वैभव तत्ववादी ने पूरण सिंह और ताहेर शब्बीर ने संग्राम सिंह के रोल किया है। इस फिल्म में कंगना के बाद सबसे महत्वपूर्ण किरदार झलकारी बाई का है, जिसे अंकिता लोखंडे ने निभाया है। मिष्टी चक्रवर्ती, काशीबाई बनी हैंl उन्नति देवरा, प्रिया गमरे, स्वाति सेमवाल, निहार पंडया और मोहम्मद जीशान अयूब ने अहम् रोल निभाया है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!