Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्ड

मसूरी, चकराता व नागटिब्बा में बर्फबारी, स्‍कूलों में की गई छुट्टी

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार मौसम बदला और चार धाम समेत उच्च हिमालय में हिमपात के साथ ही निचले स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश का दौर बना हुआ है। मसूरी में दिन में ओलावृष्टि के बाद रात करीब साढ़े ग्यारह बजे से जोरदार हिमपात हुआ, वहीं निकटवर्ती धनोल्टी, सुरकंडा, नागटिब्बा और चकराता बर्फ से सफेद हो गई हैं। बर्फबारी और बारिश से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून, टिहरी में कक्षा एक से बाहरवीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। दूसरी ओर कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ में प्रशासन ने शुक्रवार को भी कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बरकरार है। हालांकि शाम तक मौसम साफ हो सकता है।

गुरुवार को सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर तक आसमान में घने बादल छा गए। दोपहर बाद बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ औली, हेमकुंड और गोरसो बुग्याल व उत्तरकाशी में हर्षिल में भी हिमपात के समाचार हैं। केदारनाथ में 16 दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। उत्तरकाशी जिले में अब भी करीब तीन दर्जन गांव जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे समेत चार सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऊधमसिंह नगर में बारिश का दौर बना हुआ है, जबकि मसूरी और विकासनगर में ओले पड़ने से सर्दी बढ़ गई है।

कुमाऊं में भी मौसम का मिजाज गढ़वाल मंडल की तरह ही रहा। पिथौरागढ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का क्रम जारी है। तराई में कई जगह बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई है।

पीठ पर लादकर खाद्य सामाग्री ले जा रहे जवान

औली में पिछले पखवाड़े हुई भारी बर्फबारी से उत्पन्न समस्याएं अब भी खत्म नहीं हुई हैं। हालांकि प्रशासन ने जोशीमठ से औली तक पांच किलोमीटर लंबे मार्ग पर बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर दिया है, लेकिन औली से दो किलोमीटर दूर सनील तक सड़क अब भी बर्फ से पटी हुई है। सनील में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और सेना के कैंप है। यहां जवानों को दो किलोमीटर पैदल ही कंधे पर सामान ढोना पड़ रहा है

खेती के लिए बरसी संजीवनी

भले ही बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा हुआ हो, लेकिन खेती और बागवानी के लिए यह संजीवनी है। देहरादून के निकट ढकरानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस सिंह ने बताया कि पहाड़ों में खेती ज्यादातर बारिश पर निर्भर है। इन दिनों गेहूं की बुवाई हो चकी है, ऐसे में यह बारिश खेती के लिए संजीवनी ही है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी से सेब के लिए वातावरण अनुकूल हो गया है, वहीं इससे खुबानी, पुलम जैसे फलों के साथ ही सब्जियों की पैदावार में भी लाभ होगा।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर———–अधि———–न्यूनतम

देहरादून——-18.7———–09.4

मसूरी———-08.7———–05.6

नई टिहरी—–08.5———–04.6

हरिद्वार——-17.6———–11.0

उत्तरकाशी—–14.0———–05.1

जोशीमठ——-07.3———–02.0

अल्मोड़ा——–11.1———–0.8

नैनीताल——–07.6———–05.5

पंतनगर———19.0———-12.6

पिथौरागढ़——-10.3———–05.4

मुक्तेश्वर——–04.3———–01.8

चम्पावत———07.4———–06.1

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!