Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी का 14 फरवरी को उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम फाइनल

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 फरवरी को उत्तराखंड दौरा फाइनल हो गया है। इस दिन प्रधानमंत्री ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन के कारण हल्द्वानी में नौ फरवरी को होने वाला त्रिशक्ति सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक प्रधानमंत्री रुद्रपुर में कई योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी की उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री अन्य कार्यक्रमों के अलावा रुद्रपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कारण हल्द्वानी में नौ फरवरी को होने वाला त्रिशक्ति सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। अब इस सम्मेलन की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली में प्रदेश के सभी सांसद, मंत्री व विधायक शामिल होंगे। नैनीताल क्षेत्र के मंत्री व विधायक अपने-अपने क्षेत्र के लिए रैली की दृष्टि से संयोजक बनाए गए हैं। रैली में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलौत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना को लांच कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अभी बिल्कुल 2014 जैसा माहौल देखा जा रहा है। यदि अनुमति मिली तो प्रधानमंत्री राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!