Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

हरेला पर्व पर वन विभाग द्वारा भूमियाधार में किया गया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, नैनीताल (सूचना)। हरेला पर्व के शुभ अवसर पर वन विभाग द्वारा भूमियाधार में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य, आईजी कुमाऊॅ अजय रौतेला, जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ० सन्दीप तिवारी, वन संरक्षक कुबेर सिंह बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजूलाल, दिनकर तिवारी द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में काफल, जामुन, आवला आदि फलदार पौंधों के साथ ही पीपल, चमेली, बोटल ब्रुश, अकेसिया, चिनार आदि प्रजाति के कुल 250 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में विधायक संजीव आर्य ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य पौधारोपण करने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। इनको जीवित रखना भी हमारा दायित्व है ताकि ये पौंधे वृक्ष बनकर फल, फूल, शुद्ध हवा, पानी, छाया दें साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में सहायक हों। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन को रोकने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने के साथ ही पौधों का संरक्षण भी करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों पर गर्व है जिन्होंने हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के महापर्व हरेला की शुरूआत की, मौसम परिवर्तन के कारण इस पर्व की महत्ता लगभग पूरे विश्व में महसूस की जा रही है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी को हरेला पर्व की बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हरेला पर्व हरियाली, खुशहाली एवं समृद्धि का प्रतीक होने के साथ ही संस्कृति, परम्परा एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चक्र को स्थिर रखने, जल, जंगल एवं जमीन को बचाये रखने व पर्यावरण को स्वस्थ बनाये रखने के लिए पौधे लगाने के साथ ही इनके संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी कार्य करना होगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रोग्राम भी आयोजित किये गये।

कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, रेंजर ममता चन्द, सोनल पनेरू, प्रमोद तिवारी, तुनजा परिहार, सहित नितेश बिष्ट, मनोज सिंह बिष्ट गुड्डू, चन्दन जोशी, डाॅ० विकास वर्मा, मनोज, उमेश बिष्ट, सर्वप्रिय कंसल, संजीव तिवारी, मयंक भट्ट, नवीन भट्ट, चन्द्रेक बिष्ट, खष्टी बिष्ट, बीएस नेगी सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!