Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सस्ती बिजली मुहैया कराने और पावर पर्चेज के लिए एक कामर्शियल सेल गठित करने के ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। ऊर्जा मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में बिजली की निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा जाएगा। उन्होंने जनता को सस्ती बिजली मुहैया कराने और पावर पर्चेज के लिए एक कामर्शियल सेल गठित करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने गुरुवार को सचिवालय में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, राजस्व प्राप्ति, आय-व्यय का ब्योरे का जायजा लिया। डा रावत ने कहा कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उसे तेजी से दुरुस्त किया जाना चाहिए। इसमें ढिलाई से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जनता को सस्ती बिजली मुहैया कराने के बारे में भी विचार किया जाए। इसके लिए पावर पर्चेज की नीति को व्यावहारिक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस कार्य के लिए कामर्शियल सेल का गठन करने को कहा। यह सेल बिजली के बाजार भावों को नियंत्रित करने समेत महत्वपूर्ण सुझाव सरकार को देगा। डा रावत ने प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के साथ ही जन जागरूकता भी की जानी चाहिए। विभागीय मंत्री ने कहा कि विद्युत लाइन लास में कमी लाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए। इसकी नियमित मानीटरिंग आवश्यक है। बैठक में राज्य की विभिन्न विद्युत परियोजनाओं एवं ऊर्जा क्षेत्र की अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर ऊर्जा सचिव राधिका झा, ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक डॉ० नीरज खैरवाल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!