Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

सो‍निया गाँधी से मिलने उनके आवास दिल्‍ली पहुँचे नवजोत सिंह सिद्धू

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश पार्टी की कार्यवाहक राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास 10, जनपथ पहुंचे। सोनिया के साथ सिद्धू और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत की बैठक हुई। इसके बाद दोनों नेता वहां से रवाना हो गए। बताया जाता है कि इसमें सिद्धू को पंजाब कांग्रस अध्‍यक्ष बनाने को लेकर चर्चा हुई।

सा‍ेनिया गांधी के साथ बैठक के बाद हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत में क‍हा कि मैंने पूरे मामले पर पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट और राय दे दी है। मैं जल्‍द ही पंजाब कांग्रेस के मामले में पार्टी के फैसले की जानकारी मीडिया को दे दूंगा।

बता दें कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्‍यक्ष घोषित करने की चर्चाओं के बाद पार्टी में कल से हाई वाेल्‍टेज ड्रामा चल रहा है। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू को सोनिया गांधी ने आज दिल्‍ली बुलाया।  कांग्रेस की कार्यवाहक अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के साथ सिद्धू और रावत की बैठक हुई। बताया जाता है कि इस बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष को लेकर सोनिया गांधी ने अपना फैसला सुना दिया। समझा जाता है कि बैठक में पंजाब कांग्रेस में कल से जारी घटनाक्रम बारे में भी बात हुई।

सोनिया की सिद्धू और रावत के साथ बैठक

बताया जाता है कि सोनिया गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू की बैठक को लेकर पंजाब कांग्रेस का एक धड़ा मान रहा है कि अब प्रदेश प्रधान की घोषणा हो जाएगी।  दूसरा धड़ा कह रहा है कि बड़े स्तर पर विरोध के कारण कोई बीच का रास्ता निकालने के लिए सोनिया ने सिद्धू को बुलाया। सिद्धू इस बैठक के लिए सुबह-सुबह ही पटियाला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

कैप्टन-सिद्धू के विवाद में मनीष तिवारी भी कूदे, सिख और हिंदुओं के आंकड़े पेश किए

दूसरी ओर अब पूरे मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी भी कूद पड़े हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान को लेकर चल रही उठापटक के बीच मनीष तिवारी में पंजाब के जातीय आंकड़े पेश किए। उन्होंने इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्‍होंने लिखा है : “बराबरी सामाजिक न्याय की बुनियाद है। पंजाब में सिख 57.75 फीसदी, हिंदू 38.49 फीसदी, दलित (सिख और हिंदू) 31.94 फीसदी।”

माना जा रहा है कि तिवारी ने यह ट्विट मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा प्रदेश प्रधान की कमान किसी हिंदू नेता को देने के समर्थन में किया है।

बताया जाता है पंजाब कांग्रेस में कल शाम से जारी घटनाक्रम और सिद्धू व कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के खेमों की बैठकों की खबरों के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पूरे मामले काे गंभीरता से लिया है। यही कारण है कि आज सुबह सिद्धू को सोनिया गांधी ने दिल्‍ली बुलाया।

बता दें कि पंजाब कांग्रेस में हाई वोल्‍टेज ड्रामा की वजह से ही ऐन वक्‍त पर सिद्धू की कल ताजपोशी के ऐलान को रोक दिया गया। पूरे मामले में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी एक तरह से निशाने पर आ गए और उनको सोनिया गांधी के दरबार में सफाई देनी पड़ी। अब आज रावत ही इस मामले में कैप्‍टन अमरिंदर के साथ सहमति बनाएंगे और इसके बाद आज कभी भी सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाने की घोषणा हो सकती है

दरअसल पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की अंदरूनी जंग खत्म करने के लिए तय सियासी फार्मूले से पर्दा हटते ही कांग्रेस में कल हलचल मच गई। वीरवार को कांग्रेस के पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात कही तो कैप्टन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को यह संदेश दिया कि यह सही फैसला नहीं है। इसके बाद दोनों खेमों में जोर आजमाइश व दबाव की सियासत तेज हो गई है। रात तक तो पंजाब कांग्रेस में खेमेबाजी चरम पर पहुंच गई। सिद्धू और कैप्‍टन ने अपने करीबी मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठके कीं।

कांग्रेस में वीरवार को पूरा दिन दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक गहमागहमी रही। सुबह हरीश रावत ने नई दिल्ली में बातचीत के दौरान सूबे की सियासत में कैप्टन-सिद्धू का संघर्ष लगभग खत्म हो जाने का एलान किया। उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान के बीच हुई चर्चा के बाद समाधान का रास्ता निकल गया है। सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव से जुड़े सवाल पर रावत ने कहा कि सुलह का फार्मूला इस विकल्प के आस-पास ही रखा गया है। रावत ने इशारों में साफ कर दिया कि सिद्धू प्रदेश कांग्रेस की बागडोर संभालेंगे।

उन्होंने यह भी साफ कहा कि कैप्टन पिछले साढ़े चार साल से हमारे मुख्यमंत्री हैं और बेशक कांग्रेस उनकी अगुआई में ही 2022 के चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कैप्टन और सिद्धू मिलकर चुनाव में पार्टी की जीत की आधारशिला रखेंगे।

 कमलनाथ, अश्वनी कुमार व प्रताप बाजवा ने भी जताया एतराज

रावत के इस बयान के बाद पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई और कैप्‍टन अमरिंदर व प्रताप सिंह बाजवा जैसे वरिष्‍ठ नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। सूत्रों के मुताबिक अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी गांधी को फोन कर आपत्ति जताई। बताया जाता है कि राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के अलावा वरिष्ठ नेता कमल नाथ और पूर्व कैबिनेट मंत्री अश्वनी कुमार ने भी एतराज जताया।

कैप्टन की पसंद से बनेंगे दो कार्यकारी अध्यक्ष

पार्टी सूत्रों ने कहा कि पंजाब में जातीय और सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखते हुए दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना लगभग तय है। सियासी समीकरण को संतुलित रखने के लिए हाईकमान कार्यकारी अध्यक्ष के लिए कैप्टन की पसंद को भी तवज्जो देगा।

पार्टी रणनीतिकारों के अनुसार संगठन में बदलाव की घोषणा होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर कुछ नए चेहरों को शामिल करेंगे तो कुछ विवादित चेहरों की छुट्टी भी होगी।

कैप्टन और सिद्धू ने की अलग-अलग बैठकेंं

पार्टी की ओर से अध्यक्ष बनाए जाने का एलान न होने पर सिद्धू ने एक बार फिर दबाव की राजनीति करते हुए शाम को चार मंत्रियों व छह विधायकों से मुलाकात की।

इसके साथ ही कैप्टन खेमा भी सक्रिय हो गया है। रात में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपने फार्म हाउस में सांसद जसबीर सिंह डिंपा, सांसद गुरजीत औजला और विधायकों में रमिंदर आंवला, फतेहजंग बाजवा आदि के साथ बैठक की। इससे पहले कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और अरुणा चौधरी भी कैप्टन से मिले।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!