Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड की बेरोजगार एएनएम ने परेड मैदान से सीएम आवास कूच किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। एएनएम ने ज्येष्ठता एवं श्रेष्ठता के आधार पर स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर उत्तराखंड की बेरोजगार  परेड मैदान से सीएम आवास कूच किया। कनक चौक पर पुलिस ने उन्हें ही रोक लिया। बेरोजगार एएनएम वहीं कनक चौक पर धरने पर बैठ गई हैं।

उत्तराखंड बेरोजगार प्रशिक्षित एएनएम संघ की प्रांतीय अध्यक्ष मधु जोशी ने कहा कि वर्ष 2009 तक प्रशिक्षित एएनएम को नियमित नियुक्ति मिलती रही है। पर वर्ष 2011 में नियमित नियुक्ति के लिए जारी विज्ञप्ति के समय से विभाग के त्रुटिपूर्ण नियमों और निर्णयों के अधीन नियुक्तियों से सामान्य वर्ग की अधिकांश प्रशिक्षित वंचित होती आ रही हैं। वर्ष 2009 के बाद से वे नियुक्ति की आस लिए हैं, जबकि अन्य वर्ग की विज्ञान विषय से उत्तीर्ण वर्ष 2016 तक की एएनएम नियुक्ति पा चुकी हैं।

शासन ने वर्ष 2016 में एक विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें 440 पदों में सामान्य वर्ग के लिए केवल 53 पदों को विज्ञापित किया गया। जबकि बाकी पद बैकलाग के लिए खोले गए। विभाग के गलत नियमों के कारण 53 पदों में भी सामान्य वर्ग के 20 पद ही भरे गए, जबकि 33 पद रिक्त रखे गए। सामान्य वर्ग की नाराजगी दूर करने के लिए वर्तमान सरकार ने 8 मार्च 2018 को 380 पदों की विज्ञप्ति जारी की, लेकिन मामला कोर्ट पहुंच गया और विज्ञप्ति त्रुटिपूर्ण व नियमानुसार न होने के कारण निरस्त करनी पड़ी।

विज्ञप्ति जारी के बाद से कोई विज्ञापन अभी तक जारी नहीं किया गया है। अब बताया जा रहा है कि नियुक्ति के लिए नई नियमावली पर विचार किया जा रहा है। वर्ष 2009 से वंचित अधिकांश अभ्यर्थियों की आयु 40-42 साल हो चुकी है। ऐसे में उनकी बढ़ती आयु व भविष्य का ख्याल करते हुए पुरानी नियमावली (ज्येष्ठता एवं श्रेष्ठता) के आधार पर एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी कर नियुक्ति दी जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!